🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद : आउटसोर्सिंग ठप, 150 मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट; सातवें दिन भी नहीं शुरू हुआ काम

Dhanbad News : छाताबाद भू-धंसान के विरोध में चल रहे आंदोलन का असर महेशपुर तक पहुंच गया है, जहां सातवें दिन भी उत्खनन कार्य बंद रहा. काम बंद होने से तीनों पालियों में ड्यूटी के लिए पहुंचे करीब 150 मजदूरों को बिना काम किए लौटना पड़ा. लगातार काम ठप रहने से मजदूरों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है.

विज्ञापन

Dhanbad News : छाताबाद भू-धंसान के विरोध में चल रहे आंदोलन का असर महेशपुर तक पहुंच गया है, जहां सातवें दिन भी उत्खनन कार्य बंद रहा. काम बंद होने से तीनों पालियों में ड्यूटी के लिए पहुंचे करीब 150 मजदूरों को बिना काम किए लौटना पड़ा. लगातार काम ठप रहने से मजदूरों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है.

विज्ञापन

Dhanbad News : छाताबाद में भू-धंसान की घटना के विरोध में शुरू हुआ ग्रामीणों का आंदोलन अब आसपास के इलाकों तक असर दिखाने लगा है. छाताबाद से करीब 10 किलोमीटर दूर महेशपुर में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग का उत्खनन कार्य लगातार सातवें दिन भी बंद रहा. काम बंद होने से तीनों पालियों में ड्यूटी के लिए पहुंचे करीब 150 मजदूरों को बिना काम किए वापस लौटना पड़ा.

आंदोलन बढ़ा तो कोयला चोरी के खिलाफ भी उठने लगी आवाज

छाताबाद भू-धंसान के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे हैं. ईस्ट कतरास आउटसोर्सिंग को बंद कर ग्रामीणों का विरोध जारी है. इसी बीच महेशपुर में भी आंदोलन का असर बना हुआ है. ग्रामीणों के विरोध के साथ कोयला चोरी के खिलाफ भी लोग खुलकर आवाज उठाने लगे हैं.

सब्जी बेचने वाली महिलाओं को मिली राहत, लायंस क्लब ने बांटे छाते

छह दिन से काम बंद, परिवारों के सामने संकट

आउटसोर्सिंग का काम लगातार बंद रहने से वहां काम करने वाले करीब 150 मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है. मजदूरों का कहना है कि रोज काम करके परिवार चलाने वालों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है.

मजदूरों ने आंदोलन के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि विरोध का सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ रहा है. कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन की कोशिशों के बावजूद उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा है.

गेट पर लगा नो वर्क-नो पे का नोटिस

काम बंद रहने के बीच आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य गेट पर प्रबंधन की ओर से नो वर्क-नो पे का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है. इससे मजदूरों की चिंता और बढ़ गई है.

मजदूरों ने प्रबंधन से जल्द हस्तक्षेप कर गतिरोध समाप्त कराने और उत्खनन कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि काम शुरू होने से ही उनके सामने खड़ा आर्थिक संकट कुछ हद तक दूर हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
49%
5.9m/s
100%
शुक्र
33 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें