🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 17 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, BAU ने जारी की खास सलाह

Bihar Weather : बिहार में 15 से 19 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने के बीच कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. बक्सर, गया, रोहतास और कैमूर में 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान है. BAU सबौर ने धान और खरीफ मक्का की फसल को लेकर किसानों के लिए जरूरी कृषि सलाह जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Weather : बिहार में 15 से 19 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने के बीच कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. बक्सर, गया, रोहतास और कैमूर में 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश का पूर्वानुमान है. BAU सबौर ने धान और खरीफ मक्का की फसल को लेकर किसानों के लिए जरूरी कृषि सलाह जारी की है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने 15 से 19 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं बक्सर, गया, रोहतास और कैमूर में 15 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त को पूरे बिहार में चेतावनी

चार जिलों में तीन दिन भारी बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बक्सर, गया, रोहतास और कैमूर में 15 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पूरबा हवा के साथ बढ़ेगी उमस

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान पूर्वी दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. सुबह के समय आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है.

धान की रोपाई को लेकर किसानों को सलाह

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने खरीफ फसलों को लेकर किसानों को मौसम आधारित सलाह दी है. उन्होंने सुगंधित धान की किस्मों की रोपाई का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा है.

रोपे गये धान के खेतों में 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से एल्गी कल्चर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है. साथ ही खेत में पर्याप्त नमी और जरूरी जल जमाव बनाए रखने को कहा गया है.

मक्के में यूरिया देने से पहले खरपतवार हटाएं

खरीफ मक्का की फसल को लेकर किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. मक्के में टसलिंग यानी धनबाल निकलने के समय खरपतवार की सफाई के बाद ही नत्रजन की बची हुई मात्रा यूरिया के रूप में देने को कहा गया है.

कृषि विशेषज्ञों ने मक्के की क्यारियों को खरपतवार मुक्त रखने पर भी जोर दिया है, ताकि फसल को पर्याप्त पोषण मिल सके.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी समेत 10 बड़े फैसलों पर मुहर, साइबर अपराध और पेपर लीक पर भी सरकार सख्त
नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
70%
5.1m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें