🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

माचिस के पैसे से शुरू हुआ विवाद, कुछ देर में लाठी-डंडे चले; सीवान में 3 लोग घायल

Siwan News: सीवान के दरौंदा में माचिस के पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में मारपीट में बदल गया. आरोप है कि युवक ने फोन कर लोगों को बुलाया, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे और दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों का दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान के दरौंदा में माचिस के पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में मारपीट में बदल गया. आरोप है कि युवक ने फोन कर लोगों को बुलाया, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे और दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों का दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोथुआ सारंगपुर गांव में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. दुकान पर माचिस के पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हुई, फिर फोन कर लोगों को बुलाने का आरोप है. देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए.

एक छोटी बात ने बिगाड़ दिया माहौल

घटना की शुरुआत दुकान पर माचिस लेने पहुंचे एक युवक से हुई. पीड़ित राहुल कुमार शर्मा के मुताबिक, युवक ने सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी थी. माचिस देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया.

सीवान में तीन दिन बिजली कटौती, देखें किस दिन आपके इलाके में कब बंद रहेगी बिजली

आरोप है कि पैसे मांगने को लेकर युवक ने गाली-गलौज की. विरोध करने पर मामला और बढ़ गया.

फोन के बाद बदल गया विवाद का रूप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कहासुनी के बाद युवक ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया. कुछ देर बाद कई लोग लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गए.

बिहार में अब एक परीक्षा से नहीं बनेगा शिक्षक, TRE-4 में पहले PT फिर Mains से होगा चयन

इसके बाद विवाद बातचीत तक सीमित नहीं रहा और मारपीट शुरू हो गयी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में अफरातफरी मच गयी.

तीन लोग चोटिल, अस्पताल में कराया इलाज

मारपीट में राहुल कुमार शर्मा (22), नीरज शर्मा (30) और मिठू लाल शर्मा (50) घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से तीनों को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया.

घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव जैसी स्थिति बनी रही.

अब पुलिस खंगाल रही विवाद की पूरी कड़ी

पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद में कितने लोग शामिल थे और घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ.

इसे भी पढ़ें-

70th BPSC: 2027 युवाओं का सरकारी सेवा में प्रवेश, CM बोले- ईमानदारी से आगे बढ़ेगा बिहार
भाई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ट्रेन से नहीं उतरे, अगले स्टेशन पर पकड़े गए 4 शराब तस्कर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34 ° C
34 °
34 °
66%
3.6m/s
100%
रवि
34 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
33 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें