🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,086.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,348.49 💵 USD / INR : ₹ 95.59 📈 Sensex : 77,574.45 (-0.56%) 📊 Nifty 50 : 24,262.50 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,086.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,348.49 💵 USD / INR : ₹ 95.59 📈 Sensex : 77,574.45 (-0.56%) 📊 Nifty 50 : 24,262.50 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में कल लगेगा सौर ऊर्जा मेला, रूफटॉप सोलर पर मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी

Bhagalpur Solar Mela : भागलपुर में मंगलवार को टाउन हॉल में सौर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. केंद्र और बिहार सरकार की सब्सिडी मिलाकर रूफटॉप सोलर पर ₹98 हजार तक का लाभ मिलेगा. मेले में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन, तकनीकी मार्गदर्शन और आसान ऋण की जानकारी भी मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Solar Mela : भागलपुर में मंगलवार को टाउन हॉल में सौर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. केंद्र और बिहार सरकार की सब्सिडी मिलाकर रूफटॉप सोलर पर ₹98 हजार तक का लाभ मिलेगा. मेले में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन, तकनीकी मार्गदर्शन और आसान ऋण की जानकारी भी मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Solar Mela : सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को सोलर रूफटॉप योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को भागलपुर के टाउन हॉल में सौर मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता एवं सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन मेले का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री, बिहार सरकार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और जिलाधिकारी अलंकृता पांडे करेंगी.

विद्युत अधीक्षण अभियंता संजय बरोयो ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाकर उपभोक्ता अपने बिजली खर्च को कम करने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे सकते हैं. इससे पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा. उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से मुफ्त बिजली योजना समेत विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ और आवेदन की प्रक्रिया आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है.

भागलपुर में कल लगेगा सौर ऊर्जा मेला, रूफटॉप सोलर पर मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी Bhagalpur Solar Mela
Bhagalpur Solar Mela

सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि तीन किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78,000 रुपये की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) दी जा रही है.

टाउन हॉल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कराटे से ऑपरेशन सिंदूर तक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा मेला

सौर मेला टाउन हॉल, भागलपुर में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगा और दिनभर चलेगा. कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

मेले में सोलर रूफटॉप लगाने से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. साथ ही उपभोक्ताओं को मौके पर ही आवेदन करने और तकनीकी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी.

28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन

केंद्र और राज्य सरकार से ₹98 हजार तक सब्सिडी

रूफटॉप सोलर योजना के तहत उपभोक्ताओं को केंद्र और बिहार सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा रही है.

  • केंद्र सरकार की सब्सिडी: 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप प्लांट पर अधिकतम ₹78,000 की वित्तीय सहायता दी जा रही है.
  • बिहार सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी: 2 किलोवाट और उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर राज्य सरकार की ओर से ₹20,000 की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है.
  • कुल लाभ: केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी को मिलाकर उपभोक्ता अधिकतम ₹98,000 तक का लाभ ले सकते हैं.

हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ

सौर रूफटॉप लगाने से उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलेंगे. योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लिया जा सकता है. इसके अलावा जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल को शून्य या बेहद कम स्तर तक लाया जा सकता है.

सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी कम होगी. इससे उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

वेंडर और बैंक के स्टॉल रहेंगे उपलब्ध

मेले में विभिन्न मान्यता प्राप्त सोलर वेंडर्स और बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे. यहां उपभोक्ताओं को मौके पर ही रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी. वेंडर्स तकनीकी मार्गदर्शन देंगे, जबकि बैंक आसान ऋण सुविधा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर ने आम लोगों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और बिजली उपभोक्ताओं से सौर मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है. विभाग ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगवाने और स्वच्छ ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर बिजली की दिशा में कदम बढ़ाने को कहा है.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
94%
3.1m/s
100%
सोम
28 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °

अन्य खबरें