🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,812.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,577.34 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 77,728.16 (-0.36%) 📊 Nifty 50 : 24,287.65 (-0.32%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,812.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,577.34 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 77,728.16 (-0.36%) 📊 Nifty 50 : 24,287.65 (-0.32%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार : कांवरियों से भरी बस अचानक सड़क से उतरी, लखीसराय में टला बड़ा हादसा

Lakhisarai Kanwariya Bus Accident: देवघर से बिहटा लौट रही कांवरियों से भरी बस लखीसराय के नवाडीह के पास सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गयी. बस के अचानक असंतुलित होने से चार-पांच यात्रियों को हल्की चोटें आयीं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

Lakhisarai Kanwariya Bus Accident: देवघर से कांवरियों को लेकर पटना के बिहटा लौट रही बस सोमवार रात लखीसराय में अचानक सड़क से नीचे उतर गयी. तेतरहाट थाना क्षेत्र के नवाडीह के पास हुई इस घटना में बस गड्ढे में चली गयी. बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

नवाडीह के पास बिगड़ा बस का संतुलन

बताया गया कि बस देवघर से बिहटा जा रही थी. नवाडीह के पास अचानक बस असंतुलित हुई और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में चली गयी. बस के अचानक झटके से चार-पांच यात्रियों को हल्की चोटें आयीं.

भागलपुर में कल लगेगा सौर ऊर्जा मेला, रूफटॉप सोलर पर मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी

घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की भी बात सामने नहीं आयी है.

पुलिस पहुंची तो यात्रियों को अस्पताल भेजा

बस के सड़क से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने बस में सवार यात्रियों की मदद की और चोटिल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा भी लिया.

झटके से लगी चोट

तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय के अनुसार बस ऑफ रोड हो गयी थी. झटके की वजह से चार-पांच लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि बस देवघर से बिहटा, पटना जा रही थी.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
1.5m/s
100%
सोम
27 °
मंगल
30 °
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °

अन्य खबरें