🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,285.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,185.97 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,366.89 (-0.46%) 📊 Nifty 50 : 24,216.60 (-0.29%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,285.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,185.97 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,366.89 (-0.46%) 📊 Nifty 50 : 24,216.60 (-0.29%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

नितिन नवीन की नई टीम में बिहार के 3 चेहरे, शिवेश राम को बड़ी कमान; मंगल पांडेय बाहर

BJP Nitin Naveen Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में बिहार से तीन नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है.शिवेश राम को एससी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री और ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है.वहीं, मंगल पांडेय को नई टीम में जगह नहीं मिली, जबकि उनके नाम की चर्चा चल रही थी.

विज्ञापन

BJP Nitin Naveen Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में बिहार से तीन नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है.शिवेश राम को एससी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री और ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है.वहीं, मंगल पांडेय को नई टीम में जगह नहीं मिली, जबकि उनके नाम की चर्चा चल रही थी.

विज्ञापन

BJP Nitin Naveen Team: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई टीम घोषित कर दी है। नितिन नवीन के बिहार से होने के कारण सबसे ज्यादा नजर इस बात पर थी कि राष्ट्रीय संगठन में बिहार के कितने नेताओं को जगह मिलती है। सूची सामने आई तो बिहार से तीन नाम निकले—शिवेश राम, सिद्धार्थ शंभु और ऋतुराज सिन्हा। वहीं, जिन नेताओं के नाम बड़ी जिम्मेदारी को लेकर चर्चा में थे, उनमें मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली.

बांकीपुर के बाद जन सुराज का अगला प्लान, MLC से पंचायत तक चुनावी तैयारी; बिहार यात्रा करेंगे PK

बिहार से तीन नाम, तीन अलग जिम्मेदारियां

नितिन नवीन की टीम में बिहार के तीन नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली है। राज्यसभा सांसद शिवेश राम को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जबकि ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है.

शिवेश राम को संगठन में भी मिली बड़ी भूमिका

शिवेश राम के लिए नई जिम्मेदारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने कुछ महीने पहले ही उन्हें राज्यसभा भेजा था। अब उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कमान भी सौंप दी गई है.
राज्यसभा के बाद संगठन में मिली यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका को और बड़ा करती है.
सिद्धार्थ शंभु की राष्ट्रीय टीम में एंट्री

सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर भाजपा ने उन्हें बिहार संगठन से राष्ट्रीय संगठन में जगह दी है। वह बिहार भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और लगातार तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं.
संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए मिली यह जिम्मेदारी उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका की शुरुआत है.

ऋतुराज सिन्हा को मिली बदली हुई भूमिका

ऋतुराज सिन्हा पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। नई टीम में उन्हें प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.
इस भूमिका में उन्हें पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों के बीच समन्वय का काम देखना होगा। वहीं, संजय मयूख को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है.

मंगल पांडेय के नाम पर क्यों टिकी थीं निगाहें?

नई टीम के ऐलान से पहले बिहार भाजपा के कई नेताओं के नाम चर्चा में थे। इनमें पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को लेकर भी माना जा रहा था कि उन्हें राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
लेकिन भाजपा की घोषित टीम में मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली। इससे उन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है.


बांकीपुर की हार पर PK ने खोला मोर्चा, BJP ने कहा- 2030 में फिर यहीं से लड़कर दिखाइए

नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद कितनी बदली तस्वीर?

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार भाजपा में यह उम्मीद बनी थी कि केंद्रीय संगठन में राज्य के नेताओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। नई टीम में तीन नेताओं को जगह मिलने से बिहार की मौजूदगी तो बनी है, लेकिन संख्या उम्मीद के मुताबिक बड़ी नहीं रही.
अब इन तीनों नेताओं को मिली जिम्मेदारियों के जरिए राष्ट्रीय संगठन में बिहार की भूमिका कितनी प्रभावी होती है, यह देखने वाली बात होगी.

इसे भी पढ़ें-

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर
अभिजीत दीपके का एलान- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा CJP का आंदोलन
सोनम वांगचुक ने खत्म की 26 दिन की भूख हड़ताल, केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में टूटा अनशन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
79%
4.1m/s
30%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
35 °

अन्य खबरें