Bhagalpur Railway Station: कांवरिया की पोशाक, कंधे पर झोला और ट्रेन से उतरकर तेजी से आगे बढ़ते दो युवक… भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम जीआरपी की नजर इन दोनों पर पड़ी तो पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी. संदेह के आधार पर दोनों को रोका गया और झोले की तलाशी ली गई. तलाशी होते ही पूरा मामला सामने आ गया. दोनों के झोले से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.
भागलपुर में कल लगेगा सौर ऊर्जा मेला, रूफटॉप सोलर पर मिलेगी 98 हजार तक की सब्सिडी
घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. दुमका-पटना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी थी. ट्रेन से कांवरिया की पोशाक में दो युवक उतरे और स्टेशन से बाहर जाने लगे. इसी दौरान जीआरपी की नजर दोनों पर पड़ी. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
झोलों की तलाशी में शराब की बोतलें मिलने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान नाथनगर के बिहारीपुर निवासी सुमन कुमार और लालू मंडल के रूप में हुई है.
जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नसीम अहमद के मुताबिक, दोनों के खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
टाउन हॉल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, कराटे से ऑपरेशन सिंदूर तक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
चोरी के एक लाख के मोबाइल ने भी बढ़ाई जीआरपी की कार्रवाई
इसी दौरान जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के मामले में भी एक युवक को गिरफ्तार किया. घोघा निवासी सौरभ कुमार के पास से बरामद मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था. हालांकि, बरामद मोबाइल के संबंध में अब तक किसी यात्री ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है. पुलिस मोबाइल के मालिक और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.
इसे भी पढ़ें-



