🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,809.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,10,705.23 💵 USD / INR : ₹ 95.29 📈 Sensex : 77,568.56 (-0.11%) 📊 Nifty 50 : 24,265.50 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,809.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,10,705.23 💵 USD / INR : ₹ 95.29 📈 Sensex : 77,568.56 (-0.11%) 📊 Nifty 50 : 24,265.50 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Kolkata : कटवा-बैंडेल लोकल में छूटा ₹6.10 लाख का सामान, RPF ने सुरक्षित लौटाया बैग

Operation Amanat : कटवा-बैंडेल लोकल में छूटा महिला का करीब 6.10 लाख रुपये का सामान RPF ने अगले स्टेशन पर बरामद कर लिया. बैग में सोने के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे. रेल मदद पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई कर आरपीएफ ने सत्यापन के बाद पूरा सामान महिला को सौंप दिया.

विज्ञापन

Operation Amanat : कटवा-बैंडेल लोकल में छूटा महिला का करीब 6.10 लाख रुपये का सामान RPF ने अगले स्टेशन पर बरामद कर लिया. बैग में सोने के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे. रेल मदद पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई कर आरपीएफ ने सत्यापन के बाद पूरा सामान महिला को सौंप दिया.

विज्ञापन

Operation Amanat : ट्रेन से उतरने के बाद एक महिला को जब पता चला कि उनका भूरा हैंडबैग चलती ट्रेन में ही छूट गया है, तो उनकी चिंता बढ़ गयी. बैग में सोने के आभूषण, जरूरी दस्तावेज और नकदी समेत करीब 6.10 लाख रुपये का सामान था. महिला ने बिना देर किये रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद आरपीएफ ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अगले स्टेशन पर ट्रेन में तलाशी ली और बैग बरामद कर महिला को सुरक्षित वापस सौंप दिया.

Operation Amanat : ट्रेन से उतरते ही याद आया बैग छूट गया

सुश्री परवीन खातून अग्रद्वीप रेलवे स्टेशन पर कटवा-बैंडेल लोकल से उतर गयी थीं. स्टेशन से निकलने के बाद उन्हें याद आया कि उनका भूरा हैंडबैग ट्रेन के निकास द्वार के पास ही छूट गया है. बैग में परिवार के सोने के आभूषण, बैंक पासबुक, जरूरी कागजात, निजी सामान और नकदी मौजूद थी.

भागीरथी और हजारदुयारी एक्सप्रेस के यात्रियों को राहत, भगवानगोला स्टेशन पर बदली व्यवस्था

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही आरपीएफ ने ट्रेन और संबंधित कोच की जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू कर दी.

अगले स्टेशन पर RPF ने ट्रेन में की तलाशी

ट्रेन संख्या 37748 डाउन के 14:37 बजे नबद्वीप धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचते ही नबद्वीप धाम आरपीएफ पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक पी.के. दास और कांस्टेबल संजय घोष संबंधित कोच में पहुंच गये.

आरपीएफ जवानों ने ट्रेन के संबंधित हिस्से की तलाशी ली. कुछ ही समय में उन्हें महिला का लावारिस भूरा बैग मिल गया. तलाशी के बाद बैग को सुरक्षित कब्जे में लेकर आरपीएफ पोस्ट पर रखा गया.

बैग में सोने के गहने और जरूरी दस्तावेज मिले

परवीन खातून अपनी मां के साथ शाम 15:50 बजे अपना सामान लेने आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं. आवश्यक सत्यापन पूरा होने के बाद उनकी मौजूदगी में बैग खोला गया. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी करायी गयी.

आरपीएफ के अनुसार बैग में सोने की दो जोड़ियां बालियां, दो सोने की अंगूठियां, तीन नथ, एक सोने की चेन और एक जोड़ी सोने की चूड़ियां थीं. इसके अलावा बैंक पासबुक, गैस कनेक्शन से जुड़े कागजात, नकदी और अन्य निजी सामान भी बैग में मिला.

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत; मृतकों में बच्चा और बांग्लादेशी भी शामिल

बरामद सामान की कुल कीमत करीब 6.10 लाख रुपये आंकी गयी. नबद्वीप धाम आरपीएफ पोस्ट कमांडर की निगरानी में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरा सामान उसकी वास्तविक स्वामिनी परवीन खातून को सौंप दिया गया.

‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत RPF की त्वरित कार्रवाई

रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों के छूटे और लावारिस सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने के लिए ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत लगातार कार्रवाई कर रहा है.

पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय के मार्गदर्शन और महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमिया नंदन सिन्हा के निर्देशन में की गयी इस कार्रवाई से महिला को उसका कीमती सामान वापस मिल सका.

सामान सुरक्षित मिलने के बाद परवीन खातून ने आरपीएफ टीम के प्रति आभार जताया. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझि ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन अमानत’ जैसी पहल के जरिए पूर्व रेलवे यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा और उन्हें त्वरित एवं विश्वसनीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें-

बंगाल में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 4 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
अमीरात विमान उतरने के बाद कोलकाता रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, एयरपोर्ट के 2 स्टाफ गंभीर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
4.6m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
30 °

अन्य खबरें