🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत; मृतकों में बच्चा और बांग्लादेशी भी शामिल

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. हादसा न्यू मार्केट की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में तड़के करीब दो बजे हुआ. मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे.

विज्ञापन

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. हादसा न्यू मार्केट की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में तड़के करीब दो बजे हुआ. मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे.

विज्ञापन

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के करीब दो बजे लगी आग ने कई लोगों की जान ले ली. हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि छह अन्य को धुएं के कारण तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक बच्चा और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं.

आग लगने के बाद होटल के कमरों में धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गये. दमकलकर्मियों ने नौ लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गयी. मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा बताया जा रहा है.

दो साल बाद गिरफ्तारी से फिर गरमाया मामला, पुरी से पकड़े गए पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष

इलाज कराने कोलकाता आये थे कई मृतक

दमकल विभाग के अनुसार मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. वे इलाज के लिए कोलकाता आये थे और होटल में ठहरे हुए थे. हादसे के बाद होटल में ठहरे अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया.

चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आपदा राहत दल ने भी बचाव अभियान में हिस्सा लिया. दमकलकर्मियों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ आग पर काबू पाया. पुलिस ने होटल को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

ममता बनर्जी का काफिला घेरा, कार पर फेंके जूते-चप्पल और कीचड़; बीजपुर में हंगामा

आग की वजह अभी साफ नहीं

आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी में एसी से आग शुरू होने की बात कही जा रही थी, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट में कारण की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं.

होटल सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

कोलकाता की इस घटना ने पश्चिम बंगाल में होटल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. खास बात यह है कि दो दिन पहले ही बीरभूम के तारापीठ में होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हुई थी. लगातार दो घटनाओं के बाद होटल और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

तारापीठ की घटना के बाद वहां के 15 होटलों को बंद करने का फैसला लिया गया था. अब कोलकाता के होटल में हुई अगलगी ने एक बार फिर होटल परिसरों में सुरक्षा इंतजामों की जांच की जरूरत को सामने ला दिया है.

इसे भी पढ़ें-

बंगाल में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 4 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
अमीरात विमान उतरने के बाद कोलकाता रनवे पर गिरी आकाशीय बिजली, एयरपोर्ट के 2 स्टाफ गंभीर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
5.1m/s
66%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
34 °

अन्य खबरें