🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,161.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,15,776.95 💵 USD / INR : ₹ 95.38 📈 Sensex : 77,079.77 (-0.51%) 📊 Nifty 50 : 24,115.05 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,161.95 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,15,776.95 💵 USD / INR : ₹ 95.38 📈 Sensex : 77,079.77 (-0.51%) 📊 Nifty 50 : 24,115.05 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची : 55 रुपये में हटिया से बानो का सफर, 1 सितंबर से रोज चलेगी नई ट्रेन

Hatia Bano Unreserved Special : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है. Hatia Bano Unreserved Special : यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोज चलेगी और कुल 91 ट्रिप लगाएगी. Hatia Bano Unreserved Special : महज 55 रुपये के किराये में यात्रियों को बस के मुकाबले सस्ता और सुविधाजनक सफर मिलेगा.

विज्ञापन

Hatia Bano Unreserved Special : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है. Hatia Bano Unreserved Special : यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोज चलेगी और कुल 91 ट्रिप लगाएगी. Hatia Bano Unreserved Special : महज 55 रुपये के किराये में यात्रियों को बस के मुकाबले सस्ता और सुविधाजनक सफर मिलेगा.

विज्ञापन

Hatia Bano Unreserved Special : रांची और बानो के बीच सफर करने वाले ग्रामीण यात्रियों के लिए राहत की खबर है. दक्षिण-पूर्व रेलवे पहली बार हटिया-बानो-हटिया इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है. महज 55 रुपये के किराये वाली यह ट्रेन 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी और बस के मुकाबले काफी सस्ता विकल्प देगी.

बस से 185 रुपये सस्ता होगा सफर

हटिया से बानो तक बस का किराया करीब 240 रुपये है, जबकि नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का टिकट सिर्फ 55 रुपये रखा गया है. यानी एक तरफ के सफर में यात्रियों की 185 रुपये तक बचत होगी. कर्रा, तोरपा, बानो और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा.

Hatia Bano Unreserved Special : सितंबर में स्पेशल, फिर पूजा सीजन तक सेवा

रेलवे ने ट्रेन संख्या 08631/08632 का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक तय किया है.

  • 1 से 30 सितंबर: संभावित भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन
  • 1 अक्टूबर से 30 नवंबर: पूजा स्पेशल के रूप में संचालन
जेल में बंद श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

कुल 91 ट्रिप लगाएगी

सुबह हटिया से रवाना, शाम को लौटेगी

रेलवे के अनुसार ट्रेन सुबह हटिया से चलकर करीब सवा दो घंटे में बानो पहुंचेगी. वापसी में शाम 4:30 बजे बानो से रवाना होकर शाम 7 बजे हटिया पहुंचेगी.

8 कोच की पूरी तरह अनारक्षित ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 8 कोच लगाए जाएंगे.

  • 6 सामान्य श्रेणी के कोच
  • 2 एसएलआरडी कोच

पूरी ट्रेन अनारक्षित रहेगी, इसलिए यात्री सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे.

डीआरएम ने क्या कहा?

रांची मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को नियमित और सस्ती रेल सुविधा मिलेगी. वहीं दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इसे लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने वाला फैसला बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

हटिया से बानो टाइम टेबल (08631)

स्टेशनसमय
हटिया9:15 सुबह
बालसिरिंग9:30 सुबह
लोदमा9:41 सुबह
कर्रा9:53 सुबह
गोविंदपुर रोड10:06 सुबह
बकसपुर10:20 सुबह
पोकला10:30 सुबह
पकरा10:38 सुबह
कुरकुरा10:48 सुबह
महाबुआंग11:00 सुबह
बानो11:30 सुबह

बानो से हटिया वापसी टाइम टेबल (08632)

स्टेशनसमय
बानो4:30 शाम
महाबुआंग4:40 शाम
कुरकुरा4:50 शाम
पकरा5:00 शाम
पोकला5:08 शाम
बकसपुर5:16 शाम
गोविंदपुर5:30 शाम
कर्रा5:43 शाम
लोदमा5:58 शाम
बालसिरिंग6:10 शाम
हटिया7:00 शाम

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बिजली गिरने और फॉल्ट से बचाव की तैयारी, 4.25 करोड़ के उपकरण खरीदेगा JUSNL
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
66%
0m/s
84%
शुक्र
33 °
शनि
29 °
रवि
32 °
सोम
30 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें