🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,704.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,309.13 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 74,914.06 (0.2%) 📊 Nifty 50 : 23,435.10 (-0.18%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,704.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,309.13 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 74,914.06 (0.2%) 📊 Nifty 50 : 23,435.10 (-0.18%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार : भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, पहले हाथ देकर रोका फिर कनपटी में दाग दी गोली

Bhagalpur Crime News : पप्पू तांती की हत्या के बाद परिजनों ने काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रंजिश का आरोप लगाया है. पुलिस प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व के विवाद के साथ सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News : पप्पू तांती की हत्या के बाद परिजनों ने काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रंजिश का आरोप लगाया है. पुलिस प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व के विवाद के साथ सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News : भागलपुर में कुतुबगंज से काली स्थान होकर घर लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि मां तारा होटल के पास उनका रास्ता रोकने वाले बाइक सवार ही उनकी मौत का कारण बनेंगे. शुक्रवार को बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला में अपराधियों ने सरेआम उन्हें हाथ देकर रोका और बाइक रुकते ही प्वाइंट ब्लैंक रेंज से कनपटी में गोली मार दी. गोली लगते ही पप्पू तांती बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े.

काफी देर तक वह घटनास्थल पर ही लहूलुहान हालत में पड़े रहे. सूचना मिलने पर बदहवास परिजन पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच (मायागंज) ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत और तनाव फैल गया. कुतुबगंज वार्ड 51 निवासी पप्पू तांती के पिता का नाम अर्जुन प्रसाद तांती है. घटना के बाद पुलिस हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

भागलपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काली स्थान से निकले, मां तारा होटल के पास घात

पप्पू तांती शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल से काली स्थान से घर की ओर लौट रहे थे. मां तारा होटल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें हाथ देकर रुकने का इशारा किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने जैसे ही बाइक रोकी, अपराधियों ने बिना कोई मौका दिये सामने से उनकी कनपटी में गोली मार दी.

गोली लगने के बाद पप्पू तांती सड़क पर गिर गये. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार वह काफी देर तक वहीं लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे. बाद में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये, लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी.

अध्यक्ष पद का विवाद बना रंजिश का कारण?

हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस को दिये बयान में स्थानीय काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद को हत्या की वजह बताया है. परिजनों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष शशि मोदी के नौकरी में जाने के बाद पप्पू तांती को समिति की जिम्मेदारी मिली थी.

आरोप है कि शशि मोदी दोबारा अध्यक्ष बनना चाहते थे. इसी को लेकर पप्पू तांती के साथ विवाद चल रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं. परिजनों ने इसी रंजिश को हत्या से जोड़ते हुए पुलिस के सामने अपनी बात रखी है.

इन पर साजिश का आरोप

मृतक के परिजनों ने शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी और उसके अन्य साथियों पर हत्या की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है. इसके अलावा जमीन की प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है.

यानी पुलिस के सामने हत्या की वजह के तौर पर काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद का विवाद, जमीन की प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व से जुड़े विवाद जैसे बिंदु हैं. इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

डीएसपी पहुंचे, वैज्ञानिक साक्ष्यों से जांच

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू करायी. बबरगंज और बरारी थाने की पुलिस भी मायागंज अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किये.

पुलिस अपराधियों के भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. जांच के जरिए हमलावरों की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

मायागंज पहुंचे भाजपा विधायक, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय मायागंज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हत्याकांड को दुखद बताया और व्यक्तिगत तौर पर मर्माहत होने की बात कही.

विधायक ने पुलिस से हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में भारी दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में बैंकिंग व्यवस्था ठप, 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित; 250 एटीएम भी रहे बंद
ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप
अधूरा सौंदर्यीकरण पूरा करने को नई एजेंसी, 9.61 करोड़ का टेंडर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
98%
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
34 °
मंगल
35 °

अन्य खबरें