🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,718.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,214.17 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 73,606.75 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,753.20 (0.68%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,718.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,214.17 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 73,606.75 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,753.20 (0.68%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : 27 अक्टूबर तक सड़कों की जांच पूरी करने का आदेश, 28 को DM के सामने पहुंचेगी रिपोर्ट

Bhagalpur Road Inspection : भागलपुर में जिलाधिकारी ने जिले की प्रमुख सड़कों की भौतिक जांच के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. अधिकारियों को 27 अक्टूबर तक जांच पूरी कर तस्वीरों के साथ रिपोर्ट देनी होगी. सभी रिपोर्ट 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत की जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Road Inspection : भागलपुर में जिलाधिकारी ने जिले की प्रमुख सड़कों की भौतिक जांच के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. अधिकारियों को 27 अक्टूबर तक जांच पूरी कर तस्वीरों के साथ रिपोर्ट देनी होगी. सभी रिपोर्ट 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत की जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Road Inspection : भागलपुर जिले में सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच की तैयारी तेज कर दी है. जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी निधि से निर्मित और अनुरक्षित सड़कों की भौतिक जांच के लिए जांच पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. अधिकारियों को 27 अक्टूबर 2026 तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. सभी रिपोर्टों को समेकित कर 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-गंगा पथ के लिए शर्तों के साथ NOC जारी, कटाव और बाढ़ से सुरक्षा की जिम्मेदारी तय

इस अभियान में भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव और सुल्तानगंज क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख सड़कों की स्थिति की जांच होगी. इसका उद्देश्य सड़क संपर्क बेहतर बनाने, यातायात सुगम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सड़क निर्माण व अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता का आकलन करना है.

Bhagalpur : 27 अक्टूबर तक सड़कों की जांच पूरी करने का आदेश, 28 को DM के सामने पहुंचेगी रिपोर्ट Bhagalpur Road Inspection
Bhagalpur Road Inspection :

गड्ढे, दरार और जलजमाव समेत कई बिंदुओं पर होगी जांच

जांच पदाधिकारी आवंटित सड़कों पर गड्ढों की स्थिति और उनकी मरम्मत, सड़क किनारों की दशा तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण करेंगे. सड़क की सतह पर धंसाव, रटिंग और दरारों की सीलिंग की स्थिति भी जांच के दायरे में रहेगी.

इसके अलावा सड़क के शोल्डर, किनारे उगी झाड़ियों की सफाई, पुल-पुलियों की मरम्मत और सफाई की स्थिति का आकलन किया जाएगा. संकेतक बोर्ड, क्रैश बैरियर, सड़क चिह्नांकन और जलजमाव जैसी समस्याओं की भी पड़ताल होगी.

जांच के साथ तस्वीरें भी देनी होंगी

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 27 अक्टूबर तक अपनी जांच पूरी कर जांच प्रतिवेदन जिला विकास शाखा, भागलपुर में उपलब्ध कराना है. रिपोर्ट के साथ संबंधित सड़कों की तस्वीरें भी संलग्न करनी होंगी, ताकि स्थलीय स्थिति का आकलन किया जा सके.

जिला विकास शाखा को सभी प्रतिवेदनों को समेकित कर 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष निर्णय के लिए प्रस्तुत करना है.

इसे भी पढ़ें-ठंड की दस्तक के साथ भागलपुर में सजा तिब्बती पोताला बाजार, सीएमएस मैदान में खरीदारी शुरू

पथ निर्माण विभाग को तकनीकी जानकारी देने का निर्देश

जांच कार्य को पूरा करने के लिए कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल एवं पथ निर्माण विभाग को संबंधित जांच पदाधिकारियों को जरूरी तकनीकी और अभिलेखीय जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य सड़कों की वास्तविक स्थिति सामने लाना, पाई गई कमियों को दूर करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना और मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता बनाए रखना है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा के बाद विकास कार्यों पर महापौर सख्त, 51 वार्डों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी
भागलपुर में मतदान केंद्र पर बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों में नोकझोंक, मची अफरातफरी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
61%
1.9m/s
17%
सोम
22 °
मंगल
32 °
बुध
30 °
गुरु
22 °
शुक्र
22 °

अन्य खबरें

विज्ञापन