इस खबर में क्या है?
Bihar Weather : बिहार में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का असर अलग-अलग इलाकों में अलग रहेगा. 17 सितंबर को जहां जमुई और नवादा में भारी बारिश की संभावना है, वहीं 18 सितंबर को सिवान में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. दोनों दिनों में कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.
17 सितंबर को इन इलाकों में तेज हवा और बिजली का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD) के अनुसार 17 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी है.
संजय मिश्रा समेत बिहार की 4 फिल्मी हस्तियों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जानिए राष्ट्रपति के हाथों कब होंगे सम्मानित
इसी दिन जमुई और नवादा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
18 सितंबर को सिवान में भारी बारिश
18 सितंबर को मौसम का असर बदलकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के हिस्सों में दिख सकता है. सिवान जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.
इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली चमकने के आसार हैं.
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश
इससे पहले बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. छौड़ाही में 58.6 मिमी बारिश हुई, जबकि राजपुर में 53.2 मिमी और हयाघाट में 44.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
बक्सर में 38.4 मिमी, बेतिया में 34.8 मिमी, मधेपुरा में 29.0 मिमी, अरवल में 20.5 मिमी, मोतिहारी में 17.1 मिमी और पटना में 10.9 मिमी बारिश दर्ज हुई.
अरवल में 63 KM की रफ्तार से चली हवा
बारिश के साथ तेज हवा का असर भी देखने को मिला. अरवल जिले में 63 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी/हवा दर्ज की गई.
तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस कैमूर (भभुआ) में दर्ज हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस गयाजी में रिकॉर्ड किया गया.
बिजली चमके तो खुले में न रहें
मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत और जल निकायों के पास नहीं रहने की अपील की है. ऐसी स्थिति में तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लेने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें-



