🟡 Gold (10g) : ₹ 1,19,255.28 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,073.33 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 75,069.82 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 23,230.45 (0.77%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,19,255.28 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,073.33 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 75,069.82 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 23,230.45 (0.77%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, लाजपत पार्क से शुरू हुई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

Nitin Nabin Bhagalpur Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को भागलपुर पहुंचे. हवाई अड्डे पर एनडीए नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद लाजपत पार्क से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू हुई.

विज्ञापन

Nitin Nabin Bhagalpur Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को भागलपुर पहुंचे. हवाई अड्डे पर एनडीए नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद लाजपत पार्क से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा शुरू हुई.

विज्ञापन

Nitin Nabin Bhagalpur Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को भागलपुर पहुंचे. उनके आगमन पर हवाई अड्डे पर एनडीए नेताओं ने गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया. इसके बाद उनका काफिला तिलकामांझी, आदमपुर और मानिक सरकार चौक होते हुए लाजपत पार्क पहुंचा. यहां आयोजित जनसभा के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आगाज हुआ. इस कार्यक्रम में भाजपा, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मंत्री, विधायक और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए.

नितिन नवीन के भागलपुर पहुंचने को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा. पदयात्रा में गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरे. लाजपत पार्क से शुरू हुआ मार्च खरमनचक और भामाशाह चौक होते हुए ऐतिहासिक घंटाघर चौक तक पहुंचा.

इसे भी पढ़ें-दीपावली पर जरूरतमंदों तक पहुंचाई खुशियां, मां आनंदी संस्था ने बांटे भोजन-वस्त्र और दीये

Nitin Nabin Bhagalpur Visit : लाजपत पार्क से घंटाघर तक 1300 मीटर की पदयात्रा

कार्यक्रम संयोजक नितेश सिंह के अनुसार, पदयात्रा की कुल दूरी 1300 मीटर रही. लाजपत पार्क में नितिन नवीन के संबोधन के बाद पैदल मार्च शुरू हुआ और घंटाघर चौक पर इसका समापन हुआ. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को हवाई अड्डे से विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्णिया रवाना होना था.

पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री संतोष सुमन सहित गठबंधन के कई सांसद और विधायक शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी और राजनीतिक सुचिता का संदेश देगी.

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर विपक्ष पर हमला

जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त और संवैधानिक संस्था है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल जनता को लगातार दिग्भ्रमित कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब विरोधी दल चुनाव जीतते हैं तो व्यवस्था सही होती है, लेकिन हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाने लगते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देश और प्रदेश में संशय का माहौल बना रहे हैं. नीतीश मिश्रा के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर के तहत 65 लाख ऐसे नाम हटाए गए, जो मृत, स्थानांतरित या दोहरी प्रविष्टि वाले थे. वहीं, साढ़े 21 लाख नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए. उन्होंने पदयात्रा को विपक्ष के दुष्प्रचार का लोकतांत्रिक जवाब बताया.

राहुल गांधी पर शाहनवाज हुसैन ने साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को देश विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बताते हुए आरोप लगाया कि देश में सुनियोजित तरीके से अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि 2029 में केंद्र में फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी और 2034 के आम चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत मिलेगी.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अंग प्रदेश की धरती से शुरू हुई यह पदयात्रा पूरे राज्य में राजनीतिक चेतना का संचार करेगी. उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए आम जनता को संविधान और आरक्षण के नाम पर विपक्ष की राजनीति से अवगत कराया जाएगा.

नितिन नवीन के नेतृत्व को बताया बिहार के लिए गौरव

भागलपुर विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पूरा ध्यान बिहार के चौतरफा विकास पर है. उन्होंने नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को बिहार के लिए गर्व का विषय बताया. उनके अनुसार, इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है.

नाथनगर विधायक मिथुन यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बिहार के सभी क्षेत्रों में बुनियादी विकास कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष पद पर बिहार के नितिन नवीन के पहुंचने से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर हमला करते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व राज्य मंत्री कहकशां परवीन ने कहा कि जनता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली से ऊब चुकी थी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश की बागडोर संभाली. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी और बुनियादी विकास योजनाओं का असर हर वर्ग और क्षेत्र में दिखाई दे रहा है.

कहकशां परवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने काम और फैसलों से पहचान बना रहे हैं. वह संगठन के साथ सभी सहयोगी दलों को एकजुटता और सम्मान के साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में एनडीए सरकार के तहत विकास की गति आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मी, निकाली जागरूकता रैली

बंगाल की राजनीति पर भी बोले खगड़िया सांसद

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश रचने वालों को वहां की जनता ने अपने फैसले से जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल के राजनीतिक माहौल और सत्ता परिवर्तन को लेकर जिस तरह की चर्चाएं हो रही थीं, उसमें जनता ने लोकतांत्रिक भूमिका निभाते हुए बदलाव का रास्ता चुना. उनके अनुसार, जनता के जनादेश ने तुष्टिकरण और अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया.

नवगछिया और बांका से भी पहुंचे कार्यकर्ता

पदयात्रा और जनसभा में भागलपुर शहर के अलावा नवगछिया पुलिस जिले और पड़ोसी बांका जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. कार्यक्रम में महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेता सुड्डू साईं, भाजपा नेता पवन मिश्रा, बंटी यादव, दीपक शर्मा, अभिनव सिंह, गुड्डू राय, देवव्रत घोष, प्रणव दा, श्वेता सुमन, मनीष दास, राजकिशोर सिंह और नितेश सिंह सहित एनडीए के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-
वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
60%
3.3m/s
4%
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
30 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन