🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Rashifal 21 September : पैसा, कारोबार या नौकरी—आज किस राशि के लिए क्या खास?

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026 : सोमवार को किसी राशि के लिए पैसा, किसी के लिए कारोबार तो किसी के लिए पढ़ाई से जुड़ा दिन महत्वपूर्ण रहेगा. मेष और कन्या को आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. वहीं सिंह, तुला और कुंभ को कुछ फैसलों में सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026 : सोमवार को किसी राशि के लिए पैसा, किसी के लिए कारोबार तो किसी के लिए पढ़ाई से जुड़ा दिन महत्वपूर्ण रहेगा. मेष और कन्या को आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. वहीं सिंह, तुला और कुंभ को कुछ फैसलों में सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: सोमवार का दिन किसी के लिए कमाई के नए रास्ते खोल सकता है तो किसी के लिए कामकाज में सफलता लेकर आ सकता है. मेष और कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, जबकि वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के कारोबार या कार्यक्षेत्र से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. मिथुन को रुके काम पूरे होने और धन संबंधी स्थिति मजबूत होने का संकेत है. वहीं धनु राशि के जातकों को पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

दूसरी ओर सिंह और तुला राशि वालों को आज ऐसे मामलों से बचना होगा, जो बेवजह परेशानी या विवाद बढ़ा सकते हैं. कुंभ राशि वालों के लिए पैसों से जुड़ा फैसला महत्वपूर्ण रहेगा, जबकि मीन राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: मेष: आज आर्थिक परेशानी पर लगेगा ब्रेक

मेष राशि वालों के लिए सोमवार महत्वपूर्ण काम पूरे कराने वाला हो सकता है. उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने के साथ आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने के संकेत हैं.

शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
शुभ अंक: 7

वृषभ: कारोबार में आगे बढ़ने का मौका

वृषभ राशि वालों के संकल्पित काम पूरे हो सकते हैं. मित्रों से मुलाकात होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं. उद्योग-धंधे से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1

मिथुन: रुके काम और आर्थिक स्थिति पर रहेगा फोकस

मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. निर्माण कार्य से जुड़े मामलों में भी प्रगति हो सकती है.

शुभ रंग: बरगंडी
शुभ अंक: 9

कर्क: नौकरी से सरकारी काम तक सफलता के संकेत

कर्क राशि वालों को नौकरी, व्यापार और सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. महिला मित्र के माध्यम से लाभ और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं.

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1

सिंह: आज भरोसे से ज्यादा सावधानी जरूरी

सिंह राशि वालों के सामने बनता हुआ काम बिगड़ने की स्थिति आ सकती है. बेवजह किसी परेशानी में फंसने से बचें. मित्रों पर किया गया भरोसा भी आज उम्मीद के मुताबिक साबित नहीं हो सकता.

शुभ रंग: लेमन येलो
शुभ अंक: 9

कन्या: धन कमाने के मौके बढ़ेंगे

कन्या राशि वालों के लिए विपरीत परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. व्यक्तित्व में विकास के साथ धनागम के अवसर बढ़ेंगे. आज मिलने वाले अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.

शुभ रंग: वेलवेट रेड
शुभ अंक: 2

तुला: आज विवाद से दूरी ही बेहतर

तुला राशि वालों को दूसरों के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए. बेवजह का विवाद परेशानी बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1

वृश्चिक: नई व्यापारिक योजना पर बन सकती है बात

वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. अपने प्रयास और संघर्ष से काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है. नई व्यापारिक योजना सफल होने के संकेत हैं.

शुभ रंग: वॉइलेट
शुभ अंक: 6

धनु: पढ़ाई से जुड़ी मिल सकती है खुशखबरी

धनु राशि वालों के लिए शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है. मेहमानों के आने से माहौल बदलेगा और निराशा दूर होने के संकेत हैं. मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं.

शुभ रंग: टोमैटो रेड
शुभ अंक: 7

इसे भी पढ़ें-इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति

मकर: कम मेहनत में पूरा होगा जरूरी काम

मकर राशि वालों की किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है. शुभ समाचार मिलने के साथ थोड़े प्रयास में अभीष्ट कार्य पूरे होने के संकेत हैं. वाहन सुख भी मिल सकता है.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 3

कुंभ: पैसों के लेन-देन में बरतें सावधानी

कुंभ राशि वालों को आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए. पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. दिन में शुभ परिणामों के साथ कुछ कम अनुकूल स्थितियां भी रह सकती हैं.

शुभ रंग: मोरपंखी
शुभ अंक: 5

मीन: सफलता के साथ खर्च भी बढ़ेगा

मीन राशि वालों को सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. हालांकि घरेलू जरूरतों पर आज अपेक्षा से अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

शुभ रंग: गाजरी
शुभ अंक: 1

इसे भी पढ़ें-रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, मान्यता है सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
70%
3.1m/s
4%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें