UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में नया मकान बन रहा था, लेकिन लिंटर डालने के दौरान कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया. निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा और वहां काम कर रहे तीन लोग मलबे में दब गए. ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू चलाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में दो मजदूरों की जान नहीं बच सकी. हादसे में मकान मालिक घायल है और उसका इलाज जारी है.
पाकिस्तानी जंगी पोत की खतरनाक हरकत, भारतीय युद्धपोत से टक्कर पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
नौगवां नासीर नगर गांव में हुआ हादसा
हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव का है. गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे. छत का लिंटर डाला जा रहा था, तभी पिछले हिस्से का एक भाग अचानक ढह गया. इसकी चपेट में शाहजहांपुर के मदनपुर गांव निवासी अवनीश (28), चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर आ गए.
चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण, शुरू हुआ रेस्क्यू
तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. सूचना पर पहुंची उसहैत थाना पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाया और तीनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में दो मजदूरों की मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान अवनीश ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रभान को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. हादसे में घायल मकान मालिक दलवीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
UCC पर अमित शाह का ऐलान, NDA के 21 राज्यों में लागू होगी समान नागरिक संहिता
पुलिस ने शुरू की जांच
दो मजदूरों की मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि लिंटर गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि एक घायल का उपचार जारी है.
इसे भी पढ़ें-



