🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Asian Games 2026 : फाइनल में ईरान पर भारी पड़ी भारत की बेटियां, 37-34 से जीता कबड्डी गोल्ड

India Womens Kabaddi Team Gold : भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. इस जीत के साथ महिला कबड्डी में भारत का एशियन गेम्स गोल्ड की संख्या चार हो गई.

विज्ञापन

India Womens Kabaddi Team Gold : भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. इस जीत के साथ महिला कबड्डी में भारत का एशियन गेम्स गोल्ड की संख्या चार हो गई.

विज्ञापन

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. खास बात यह रही कि 2018 जकार्ता एशियन गेम्स के फाइनल में भारत को इसी ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. इस बार आइची-नागोया के टोकोई सिटीजन जिम्नेजियम में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और ईरान को मात देकर खिताब अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें-अभिषेक ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों ने समेटा खेल; भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सफाया

Asian Games 2026 : 2018 की हार के बाद फिर ईरान के सामने भारत

महिला कबड्डी को 2010 से एशियन गेम्स में शामिल किया गया है. भारत ने 2010 और 2014 के बाद 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था. हालांकि 2018 में ईरान ने फाइनल में भारत को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया था.

2026 में एक बार फिर दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थीं. इस बार भारत ने 37-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शुरुआत से ही लगातार जीत दर्ज की. पूल ए में टीम ने बांग्लादेश और जापान को हराया, जबकि ईरान के खिलाफ भी जीत हासिल की. इसके बाद सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई.

फाइनल में भी भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा.

महिला कबड्डी में भारत का चौथा एशियन गेम्स गोल्ड

ईरान पर जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपना चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया. इससे पहले टीम 2010, 2014 और 2022 में गोल्ड जीत चुकी है.

कबड्डी में भारत के कुल एशियन गेम्स स्वर्ण पदकों की संख्या अब 12 हो गई है. इनमें पुरुष टीम के आठ और महिला टीम के चार गोल्ड शामिल हैं.

एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड

महिला कबड्डी का स्वर्ण एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था. शुक्रवार को सुरुचि सिंह फोगाट और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया था.

शनिवार को भी भारत के खाते में कई पदक आए. महिला कबड्डी के गोल्ड से पहले सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीता, जबकि जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने स्क्वैश में कांस्य पदक हासिल किया.

अब पुरुष कबड्डी टीम की बारी

महिला टीम के गोल्ड जीतने के बाद अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की नजर भी स्वर्ण पदक पर है. पुरुष टीम शनिवार को फाइनल में ईरान के खिलाफ उतरेगी.

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी का पूरा मेडल रिकॉर्ड

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1भारत4105
2ईरान1225
3चीनी ताइपे0123
4थाईलैंड0123
5बांग्लादेश0022
इसे भी पढ़ें-फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, बांग्लादेश 40 रन से चित

ऐसे में भारत के पास एक ही दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कबड्डी का स्वर्ण जीतने का मौका है.

भारतीय महिला कबड्डी टीम

तेजस्विनी बाई (कोच), पुष्पा राणा (कप्तान), भावना ठाकुर, ज्योति ठाकुर, मनीषा कुमारी, निकिता कुमारी, पिंकी रॉय, पूजा हथवाला, राज रानी, रितु नेगी, रितु श्योराण, संजू देवी और सोनाली शिंगटे.

इसे भी पढ़ें-

थाईलैंड पर भारत की बड़ी जीत, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में मारी एंट्री
श्रीलंका को 147 रन से रौंद भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
इलावेनिल फिर चमकीं, भारत की झोली में आया दूसरा सिल्वर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
66%
1.5m/s
24%
रवि
29 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें