🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,311.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,351.68 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,311.68 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,351.68 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

अभिषेक ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों ने समेटा खेल; भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सफाया

IND vs AFG 3rd T20 : भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. 222 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर सिमट गई. इससे पहले भारत ने अभिषेक शर्मा के 108 और संजू सैमसन के 50 रन की मदद से 221 रन बनाए थे.

विज्ञापन

IND vs AFG 3rd T20 : भारत ने तीसरे टी20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. 222 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर सिमट गई. इससे पहले भारत ने अभिषेक शर्मा के 108 और संजू सैमसन के 50 रन की मदद से 221 रन बनाए थे.

विज्ञापन

IND vs AFG 3rd T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसा दबदबा बनाया कि 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी अफगानिस्तानी टीम 14.1 ओवर भी नहीं खेल सकी. अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए और जवाब में अफगानिस्तान को सिर्फ 94 रन पर समेट दिया. भारत ने यह मुकाबला 127 रन से जीता और इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.

मेसी के फैंस के लिए बड़ा झटका, अर्जेंटीना के दिग्गज ने सन्यास का किया एलान

भारत की जीत में अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों पर 108 रन की पारी जरूर सबसे बड़ा आकर्षण रही, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने जिस तरह अफगानिस्तान की पारी को लगातार झटके दिए, उससे मुकाबला एकतरफा हो गया.

पहले 10 ओवर में ही भारत ने खड़ा कर दिया बड़ा स्कोर

भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अभिषेक ने महज 34 गेंदों में 108 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे.

अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह फुल मेंबर टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. दसवें ओवर में राशिद खान ने उनकी पारी समाप्त की.

सैमसन ने भी 50 रन जोड़कर दिया साथ

अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 35 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. सैमसन 14वें ओवर में पवेलियन लौटे.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस टेस्ट, बुमराह-हार्दिक पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला

इसके बाद भारतीय पारी में लगातार विकेट गिरते रहे. तिलक वर्मा 5 गेंदों में 2 रन बनाकर रन आउट हुए. शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. नीतीश कुमार रेड्डी 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए और रन आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए.

222 रन का लक्ष्य, लेकिन 94 पर खत्म हुई पारी

अफगानिस्तान के सामने 222 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. पावरप्ले के दौरान ही 5.2 ओवर में चार विकेट गिर गए. इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके.

अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 127 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

नीतीश और बिश्नोई ने तोड़ी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली.

भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बड़े लक्ष्य के दबाव से बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया और 14.1 ओवर में उसकी पारी समाप्त कर दी.

तीनों मैच जीतकर भारत ने किया क्लीन स्वीप

तीसरे मैच में 127 रन की जीत के साथ भारत ने सीरीज में अफगानिस्तान का पूरी तरह सफाया कर दिया. तीन मैचों की सीरीज भारत ने 3-0 से जीती. सीरीज के पहले दोनों मुकाबले भारत ने 7 विकेट से जीते थे. तीसरे मैच में टीम ने पहले बल्ले से 221 रन बनाए और फिर गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को 94 रन पर रोक दिया.

भारत की प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.

इसे भी पढ़ें-

फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, बांग्लादेश 40 रन से चित
हाई-वोल्टेज मैच बना वन-साइडेड, भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
सेमीफाइनल की राह मजबूत करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां देखें लाइव
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
3.1m/s
100%
गुरु
28 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
36 °

अन्य खबरें