🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली में अब उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज की राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री की तैयारी

Prashant Kishor Delhi : बिहार के बाद प्रशांत किशोर अब दिल्ली में जन सुराज का विस्तार करने की तैयारी में हैं. पार्टी राजधानी में संगठन खड़ा करने के साथ आने वाले चुनावों में उतरने की योजना बना रही है. 2027 MCD से 2030 विधानसभा चुनाव तक पार्टी की नजर दिल्ली पर है.

विज्ञापन

Prashant Kishor Delhi : बिहार के बाद प्रशांत किशोर अब दिल्ली में जन सुराज का विस्तार करने की तैयारी में हैं. पार्टी राजधानी में संगठन खड़ा करने के साथ आने वाले चुनावों में उतरने की योजना बना रही है. 2027 MCD से 2030 विधानसभा चुनाव तक पार्टी की नजर दिल्ली पर है.

विज्ञापन

Prashant Kishor Delhi : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अब बिहार से बाहर कदम बढ़ाने जा रही है. पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना राजनीतिक संगठन खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को दिल्ली में जन सुराज समर्थकों की बैठक होने वाली है, जिसमें राजधानी में पार्टी के कामकाज की शुरुआत के लिए स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया जा सकता है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली जन सुराज के लिए बिहार के बाहर पहला बड़ा विस्तार होगा.

Prashant Kishor Delhi : दिल्ली में पार्टी की शुरुआत की तैयारी

जन सुराज पार्टी दिल्ली में अपनी अलग संगठनात्मक टीम तैयार करेगी. प्रस्तावित स्टीयरिंग कमेटी दिल्ली में पार्टी की यूनिट और पदाधिकारियों का ढांचा तैयार करने का काम करेगी. इसके साथ ही पार्टी ने दिल्ली में अपना कार्यालय खोलने के लिए जगह की तलाश भी शुरू कर दी है. कुछ जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है और लीज तथा किराये से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यालय को अंतिम रूप दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-राजद की 6 सीटों पर लिस्ट जारी, रोहिणी आचार्य ने उठाए अवसरवाद पर सवाल

पूर्वांचली आबादी के बीच पहुंच बढ़ाने की तैयारी

दिल्ली में जन सुराज की नजर खास तौर पर पूर्वांचली आबादी पर भी है. बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग दिल्ली की कई विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पार्टी से जुड़े प्रोफेसर कुमार शांतनु के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में औपचारिक संगठन नहीं होने के बावजूद कार्यकर्ता प्रशांत किशोर के संदेश और विजन को लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

2027 MCD से 2030 विधानसभा तक चुनाव लड़ने की तैयारी

दिल्ली में संगठन खड़ा करने के साथ जन सुराज ने आने वाले चुनावों को लेकर भी अपना प्लान बताया है. पार्टी 2027 के दिल्ली नगर निगम चुनाव, 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है.

पार्टी दिल्ली के स्थानीय मुद्दों को भी अपने एजेंडे में शामिल करने की तैयारी में है. इनमें प्रदूषण और यमुना की सफाई प्रमुख मुद्दे हैं. जन सुराज का कहना है कि इन समस्याओं से निपटने के लिए व्यवस्थाएं मौजूद हैं, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है.

बिहार में हार के बाद बांकीपुर से मिली जीत

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया था. पार्टी ने नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें-आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए

इसके बाद अगस्त 2026 में प्रशांत किशोर ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की. अब इस जीत के बाद जन सुराज बिहार से बाहर संगठन विस्तार की दिशा में दिल्ली को अपना पहला बड़ा पड़ाव बनाने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के बीच BJP नेता बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त को मिले पद्म भूषण
हरीश द्विवेदी को मिली बिहार की कमान, असम-झारखंड समेत कई राज्यों में बदली जिम्मेदारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
94%
10.2m/s
100%
शनि
30 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °
बुध
32 °

अन्य खबरें