🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,675.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,357.83 💵 USD / INR : ₹ 96.41 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,675.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,357.83 💵 USD / INR : ₹ 96.41 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Rail Line Restored : सकरीगली-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन बहाल, 8 दिन बाद सामान्य हुआ ट्रेन परिचालन; कई ट्रेनें पुराने रूट पर लौटीं

Sakrigali Maharajpur Rail Line : साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन फिर शुरू हो गया है. ट्रैक पुनर्वास का काम पूरा होने के बाद 6 अक्टूबर को लाइन फिट घोषित की गई. इसके साथ कई ट्रेनों का परिचालन पुराने मार्ग और निर्धारित गंतव्य तक बहाल कर दिया गया.

विज्ञापन

Sakrigali Maharajpur Rail Line : साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन फिर शुरू हो गया है. ट्रैक पुनर्वास का काम पूरा होने के बाद 6 अक्टूबर को लाइन फिट घोषित की गई. इसके साथ कई ट्रेनों का परिचालन पुराने मार्ग और निर्धारित गंतव्य तक बहाल कर दिया गया.

विज्ञापन

Sakrigali Maharajpur Rail Line : साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण 29 सितंबर से बंद डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन मंगलवार 6 अक्टूबर को फिर शुरू हो गया. बहाली और ट्रैक पुनर्वास का काम पूरा होने के बाद सुबह 11:58 बजे डाउन लाइन को यात्री, मेल/एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया. इसके साथ ही इस रूट पर सामान्य ट्रेन परिचालन बहाल हो गया है.

डाउन लाइन बहाल होने के बाद कई ट्रेनों का परिचालन सामान्य

डाउन लाइन बंद रहने के कारण पहले कई ट्रेनों को रद्द किया गया था, जबकि कुछ का मार्ग बदला गया था. कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त और कुछ को आंशिक रूप से प्रारंभ किया गया था.

अब डाउन लाइन बहाल होने के बाद इन ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित मार्ग और गंतव्य तक बहाल कर दिया गया है.

गंगा का तटबंध कटने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कई का बदला रूट

Sakrigali Maharajpur Rail Line : 6 अक्टूबर से ये रद्द ट्रेनें फिर चलेंगी

6 अक्टूबर 2026 से यात्रा प्रारंभ करने वाली पहले रद्द की गई ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है.

  • 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
  • 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53411 बड़हरवा-साहिबगंज पैसेंजर
  • 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर

बदले रूट वाली ट्रेनें अब निर्धारित मार्ग पर चलेंगी

6 अक्टूबर 2026 से पहले परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही ट्रेनों को अब उनके निर्धारित मार्ग पर चलाया जाएगा.

  • 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस
  • 03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल

आंशिक रूप से समाप्त ट्रेनें फिर गंतव्य तक जाएंगी

डाउन लाइन बहाल होने के बाद आंशिक रूप से समाप्त की गई ट्रेनों का परिचालन भी उनके निर्धारित गंतव्य तक शुरू कर दिया गया है.

6 अक्टूबर 2026 से ये ट्रेनें निर्धारित गंतव्य तक संचालित होंगी:

  • 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस

7 अक्टूबर से इन ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य होगा

आंशिक रूप से प्रारंभ की गई दो ट्रेनों को 7 अक्टूबर 2026 से उनके निर्धारित स्टेशन से चलाया जाएगा.

  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर
  • 53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर
बंगाल में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मिलेगा 600 रुपये तक का लोन, जानें कैसे मिलेगी सुविधा

ट्रैक बहाली के बाद यात्रियों को राहत

सकरीगली और महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से इस रेलखंड पर कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया था. अब ट्रैक बहाली का काम पूरा होने और डाउन लाइन को फिट घोषित किए जाने के बाद यात्री, मेल/एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का परिचालन सामान्य हो गया है.

इसे भी पढ़ें-

पूर्व रेलवे में कबाड़ से जुगाड़, पुरानी रेल सामग्री से तैयार हुईं भोलू और हाथियों की प्रतिमाएं
बी. आर. सिंह अस्पताल में जटिल हृदय रोगों का सफल इलाज, 95 वर्षीय मरीज को पेसमेकर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
65%
3.7m/s
9%
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें