🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,280.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,268.72 💵 USD / INR : ₹ 96.57 📈 Sensex : 72,887.37 (-0.25%) 📊 Nifty 50 : 22,692.30 (-0.37%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,280.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,268.72 💵 USD / INR : ₹ 96.57 📈 Sensex : 72,887.37 (-0.25%) 📊 Nifty 50 : 22,692.30 (-0.37%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Navagachhia : स्कूलों के पास छात्राओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Navagachhia Student Safety : नवगछिया में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठी है. समाजसेवी निरंजन साह और परशुराम कुमार साह ने एसडीओ परीक्षित एवं एसडीपीओ सईम रजा से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Navagachhia Student Safety : नवगछिया में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठी है. समाजसेवी निरंजन साह और परशुराम कुमार साह ने एसडीओ परीक्षित एवं एसडीपीओ सईम रजा से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Navagachhia News : बभनगामा निवासी समाजसेवी निरंजन साह और खरीक निवासी परशुराम कुमार साह ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सईम रजा से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर स्वागत किया.

सैंडिस में आज रंगोली बताएगी नगर निगम के 25 साल की कहानी

मुलाकात के दौरान दोनों ने दुर्गा पूजा को देखते हुए +2 विद्यालयों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में आए दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं, जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों को चिह्नित कर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, जहां विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम के समय छात्राएं खेलने जाती हैं. दोनों ने कहा कि ऐसे स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से छात्राओं को असामाजिक तत्वों से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा.

विक्रमशिला सेतु का कमजोर स्लैब टूटने लगा, साथ में क्षतिग्रस्त हिस्से के बेली ब्रिज हटाने का काम भी शुरू

अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सईम रजा ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए हर संभव सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. मुलाकात के बाद निरंजन साह और परशुराम कुमार साह ने दोनों पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें-

मंजूषा के रंगों में दिखी नई उड़ान, राहत शिविर के बच्चों की कला ने भी खींचा ध्यान
भागलपुर जिले के प्रखंडों में लगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं से जोड़े गये पात्र लाभुक
शहर के आठ वार्डों में समस्याओं का अंबार, एक दिन में पहुंचे 161 आवेदन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
30 ° C
30 °
30 °
74%
2.6m/s
18%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें