Bhagalpur : भागलपुर नगर निगम के 25 साल के सफर को बुधवार को सैंडिस कंपाउंड में रंगों और कलाकृतियों के जरिये सामने लाया जायेगा. सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाला यह आयोजन निगम की उपलब्धियों को लोगों के बीच अलग अंदाज में पेश करेगा. रंगोली में बीते वर्षों के प्रमुख कामों के साथ जनसेवा से जुड़े संकल्पों की झलक भी देखने को मिलेगी.
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
रंगोली में सजेगा निगम का सफर
इस आयोजन में रंगोली को केवल सजावट के तौर पर नहीं, बल्कि नगर निगम के सफर को बताने वाले माध्यम के रूप में तैयार किया जा रहा है. कलाकार ऐसी आकृतियां बना रहे हैं, जिनके जरिये निगम की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को दर्शाया जायेगा. साथ ही आगे भी बेहतर सेवा देने के संकल्प को रंगों के माध्यम से सामने रखा जायेगा.
आयोजन से पहले स्थल पर पहुंचीं मेयर और डिप्टी मेयर
बुधवार के कार्यक्रम से पहले मंगलवार को मेयर डॉ. वसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन सैंडिस कंपाउंड पहुंचे. उन्होंने वहां चल रही तैयारियों को देखा और नगर निगम के अधिकारियों के साथ आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा की. मेयर ने कलाकारों के काम का भी जायजा लिया और तैयार की जा रही कलाकृतियों की सराहना की.
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
‘सेवा के रंग’ में उपलब्धि और संकल्प का संदेश
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘सेवा के रंग-आभार एवं संकल्प के रंग’ रखी गयी है. इसके जरिये निगम अपने 25 साल के सफर को याद करने के साथ लोगों के सामने सेवा से जुड़े भविष्य के संकल्पों का संदेश भी देगा. सैंडिस कंपाउंड में तैयार हो रही रंगोली इसी सोच को दृश्य रूप देने की कोशिश है.
इसे भी पढ़ें-



