🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु का कमजोर स्लैब टूटने लगा, साथ में क्षतिग्रस्त हिस्से के बेली ब्रिज हटाने का काम भी शुरू

Vikramshila Setu Restoration : विक्रमशिला सेतु की बहाली में मंगलवार से काम ने नया चरण पकड़ लिया. बेली ब्रिज हटाने के साथ कमजोर स्लैब की कटिंग शुरू हो गयी है. आगे चार स्पैन काटकर स्टील गर्डर और डेक स्लैब तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन

Vikramshila Setu Restoration : विक्रमशिला सेतु की बहाली में मंगलवार से काम ने नया चरण पकड़ लिया. बेली ब्रिज हटाने के साथ कमजोर स्लैब की कटिंग शुरू हो गयी है. आगे चार स्पैन काटकर स्टील गर्डर और डेक स्लैब तैयार किया जायेगा.

विज्ञापन

Vikramshila Setu Restoration : विक्रमशिला सेतु को फिर से मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में मंगलवार से पुनर्स्थापन कार्य ने नया चरण पकड़ लिया. सेतु पर अब एक साथ दो मोर्चों पर काम शुरू कर दिया गया है. क्षतिग्रस्त हिस्से पर लगाया गया बेली ब्रिज हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, वहीं कमजोर स्लैब को काटकर हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही सेतु पर आगे होने वाले बड़े स्ट्रक्चरल काम की तैयारी तेज हो गयी है.

क्राइम मीटिंग में SSP के सख्त निर्देश, त्योहारों में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध

Vikramshila Setu Restoration : दोहरे पैनल वाला बेली ब्रिज हटाने में लगेगा समय

क्षतिग्रस्त हिस्से पर लगाया गया बेली ब्रिज सामान्य तरीके से नहीं हटाया जा सकता. इसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ दोहरे पैनल लगे हैं. ऐसे में इसे नीचे की तरफ से भी खोलना पड़ेगा. बेली ब्रिज को खोलने और उसके सभी हिस्सों को हटाने में करीब पांच से छह दिन लगने की संभावना है. सिर्फ ब्रिज को खोलने की प्रक्रिया में ही तीन से चार दिन लग सकते हैं.

चार बेली ब्रिज में से तीन को तीन दिन पहले ही हटा लिया गया था. क्षतिग्रस्त हिस्से वाले बेली ब्रिज को बाद में हटाने का निर्णय इसलिए लिया गया था, ताकि क्रेन, कटिंग मशीन और अन्य निर्माण सामग्री को सेतु के दूसरी ओर पहुंचाया जा सके. अब निर्माण सामग्री नवगछिया की ओर पहुंच चुकी है, जिसके बाद इस बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.

सेतु का भार घटाकर कमजोर हिस्से की कटिंग

पुनर्स्थापन कार्य के अगले चरण के लिए सेतु पर दबाव कम करने की कार्रवाई भी चल रही है. इसके तहत रेलिंग और सड़क की कटिंग की जा रही है. इसके बाद कमजोर तीन स्लैब की कटिंग पूरी की जायेगी. स्लैब हटाने के बाद पूरे स्ट्रक्चर की जांच होगी, ताकि आगे की कटिंग और निर्माण का काम सुरक्षित तरीके से किया जा सके.

स्ट्रक्चर की जांच के बाद हेली कटर की मदद से चार स्पैन काटे जायेंगे. इसके बाद नये स्टील गर्डर सेट किये जायेंगे और डेक स्लैब की ढलाई की जायेगी. यानी मौजूदा कमजोर हिस्से को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उसकी जगह नये स्ट्रक्चरल हिस्से को तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

काम की निगरानी के लिए तीन सहायक अभियंता तैनात

पुनर्स्थापन कार्य को निर्धारित गति से आगे बढ़ाने के लिए एनएच और आरसीडी के तीन सहायक अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनमें रतन कुमार, गौरव कुमार और तुषार कुमार शामिल हैं. तीनों को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार

अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सेतु के पुनर्स्थापन कार्य की तकनीकी निगरानी और मौके पर काम की गति को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. बेली ब्रिज हटने, कमजोर स्लैब की कटिंग और इसके बाद स्पैन काटने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण का रास्ता आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें-

गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
24 ° C
24 °
24 °
83%
1.5m/s
20%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें