🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : शहर के आठ वार्डों में समस्याओं का अंबार, एक दिन में पहुंचे 161 आवेदन

Bhagalpur Sahyog Camp : शहर के आठ वार्डों में लगे शिविर में 161 आवेदन पहुंचे. लोगों ने सबसे ज्यादा सड़क, नाला और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बतायीं. अलग-अलग केंद्रों पर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं.

विज्ञापन

Bhagalpur Sahyog Camp : शहर के आठ वार्डों में लगे शिविर में 161 आवेदन पहुंचे. लोगों ने सबसे ज्यादा सड़क, नाला और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बतायीं. अलग-अलग केंद्रों पर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं.

विज्ञापन

Bhagalpur : शहर के आठ वार्डों में मंगलवार को लगे सहयोग शिविर में लोगों की सबसे बड़ी चिंता जर्जर सड़क, नाला और खराब स्ट्रीट लाइट को लेकर सामने आयी. देर शाम तक कुल 161 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. इनमें सड़क और नाला निर्माण से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू कराने की मांग भी बड़ी संख्या में दर्ज करायी गयी.

रात में थानों की हकीकत जांचने निकले SSP, ड्यूटी से गायब ओडी अधिकारी निलंबित

आठ वार्डों में लोगों ने सीधे दर्ज करायी परेशानी

सहयोग शिविर का आयोजन वार्ड 11, 12, 13, 14, 29, 30, 31 और 32 में किया गया. स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर की व्यवस्था की गयी थी. लोगों ने अपने इलाके में सड़क की स्थिति, नाला निर्माण और रोशनी से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से सामने रखा.

वार्ड 11 में युग निर्माण विद्यालय, वार्ड 12 में पार्षद भवन और वार्ड 13 में जगलाल हाई स्कूल में शिविर लगाया गया. वार्ड 14 के लिए मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज को केंद्र बनाया गया.

इन जगहों पर भी पहुंचे आवेदन

वार्ड 29 में राय हरि मोहन ठाकुर हाई स्कूल, वार्ड 30 में सर्वोदय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड 31 में तिलकामांझी पीटी मध्य विद्यालय और वार्ड 32 में हटिया रोड दुर्गा मंदिर में सहयोग शिविर आयोजित हुआ. इन केंद्रों पर भी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के आवेदन जमा किये.

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन, राष्ट्रीय इवेंट में लेंगे हिस्सा

सड़क-नाला के बाद रोशनी की समस्या प्रमुख

शिविर में आये आवेदनों से यह सामने आया कि कई वार्डों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं अभी भी लोगों की प्रमुख जरूरत बनी हुई हैं. जर्जर सड़क और नाला निर्माण से जुड़े मामलों के बाद स्ट्रीट लाइट की समस्या सबसे प्रमुख रही. लोगों ने बंद लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग रखी, ताकि उनके इलाकों में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर हो सके.

इसे भी पढ़ें-

आदमपुर में पांचवीं मंजिल पर चल रही थी साइबर अपराध की तैयारी, 5 गिरफ्तार
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तीन घाटों से बाइक के साथ फेरी सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पर रोक तीन दिन और बढ़ी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
24 ° C
24 °
24 °
83%
1.5m/s
20%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें