🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,085.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,742.28 💵 USD / INR : ₹ 96.79 📈 Sensex : 71,952.83 (0.5%) 📊 Nifty 50 : 22,431.85 (0.9%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,085.53 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,742.28 💵 USD / INR : ₹ 96.79 📈 Sensex : 71,952.83 (0.5%) 📊 Nifty 50 : 22,431.85 (0.9%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची के कई इलाकों में 6.5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, सुबह 8 बजे से शुरू होगी कटौती

Ranchi Power Cut Today : रांची में शुक्रवार को कई फीडरों में मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गांधीनगर और शहीद चौक में सुबह 8 बजे से कटौती शुरू होगी, जबकि बूटी मोड़ में शाम 4.30 बजे और लालगंज में शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहने का शेड्यूल है. नामकुम बाजार, कोकर, कोचाटोली, न्यू मोरहाबादी, घाघरा और पीएचइडी फीडर से जुड़े इलाकों के लोगों को भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut Today : रांची में शुक्रवार को कई फीडरों में मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गांधीनगर और शहीद चौक में सुबह 8 बजे से कटौती शुरू होगी, जबकि बूटी मोड़ में शाम 4.30 बजे और लालगंज में शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहने का शेड्यूल है. नामकुम बाजार, कोकर, कोचाटोली, न्यू मोरहाबादी, घाघरा और पीएचइडी फीडर से जुड़े इलाकों के लोगों को भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Ranchi Power Cut Today : रांची में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति का शेड्यूल कई इलाकों के लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर सकता है. अलग-अलग बिजली फीडरों में मरम्मत कार्य के कारण राजधानी के कई हिस्सों में बिजली बंद रखी जाएगी. सबसे पहले सुबह 8 बजे गांधीनगर, शहीद चौक और बकरी बाजार फीडर से जुड़े इलाकों में कटौती शुरू होगी. इसके बाद पहाड़ी, सरला बिरला, बूटी मोड़, नामकुम बाजार, कोकर, कोचाटोली और न्यू मोरहाबादी समेत अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

अलग-अलग इलाकों में कटौती की अवधि 2 घंटे से लेकर साढ़े 6 घंटे तक निर्धारित है. ऐसे में लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने इलाके के निर्धारित समय के अनुसार पानी भरने और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

झारखंड में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 10 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

सुबह 8 बजे से शुरू होगी बिजली कटौती, इन इलाकों पर असर

11 केवी गांधीनगर फीडर में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान राजा बागान, टिकली टोला, लेक वेन्यू, गांधीनगर गेट और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

वहीं, 11 केवी शहीद चौक और बकरी बाजार फीडर से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. इससे शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सोनार गली, कार्ट सराय रोड, जालान रोड, गोशाला और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत आसपास के इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी.

सुबह 9 से 11 बजे तक पहाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों में कटौती

11 केवी पहाड़ी फीडर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान दूरदर्शन, पुलिस लाइन, आर्यपुरी और रातू रोड के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है.

सरला बिरला फीडर में साढ़े चार घंटे बंद रहेगी बिजली

सरला बिरला फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके दायरे में महिलोंग, हरातु, जैप टू, पुराना चतरा, सरला बिरला, सीधा टोली, आरा बादाम, कवाली, पाहन टोली, एटीसी पतरा टोली, एक्स आर्मी कॉलोनी, बड़कुंभा, जराटोली और होराप समेत आसपास के इलाके शामिल हैं.

बूटी मोड़ में शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बूटी मोड़ फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान मेडिका हॉस्पिटल, महावीर हॉस्पिटल और बूटी के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी.

नामकुम बाजार और कोकर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कटौती

नामकुम बाजार और कोकर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे आंबेडकरनगर, अमेठिया नगर, महुवा टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन डोस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिंबर समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

कोचाटोली में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद

कोचाटोली फीडर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान तुम्बागुट्ट, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, करमटोली, पतरांटोली, सिरकाटोली, कोचाटोली और विकास नगर समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे.

न्यू मोरहाबादी में शाम 4.30 बजे तक कटौती

न्यू मोरहाबादी फीडर से दोपहर 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे जूडियो मॉल, दुर्गा पंडाल, अंतु चौक, बंसल अपार्टमेंट, वी मार्ट और आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी.

घाघरा और पीएचइडी फीडर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कटौती

घाघरा फीडर से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान बड़ा घाघरा और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

एम्स की तर्ज पर बनेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का तैयार हुआ DPR

इसी समय पीएचइडी फीडर से भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मणिटोला, पोखर टोली और फिरदौस नगर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

लालगंज फीडर से शाम 6 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली

लालगंज फीडर से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान आदर्शनगर, हरि नगर, सूर्य नगर, पिरतौल, लालगंज, खटंगा, नया खटंगा और महुवा टोली समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

परीक्षा घोटाले में तीन आरोपियों को राहत नहीं, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
वियतनाम में रांची के युवक की मौत, शव रांची लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
82%
2.1m/s
2%
शुक्र
30 °
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें