Ranchi Ayush Hospital: झारखंड की राजधानी रांची में आयुष चिकित्सा को लेकर बड़ी परियोजना तैयार की गयी है. यहां एम्स की तर्ज पर आयुष अस्पताल खोलने की तैयारी है. इसके लिए करीब 900 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर तैयार कर आयुष मंत्रालय, दिल्ली को भेज दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रविवार को वन भवन के पलाश सभागार में आयोजित प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन में इसकी जानकारी दी.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित अस्पताल को लेकर परियोजना तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने सम्मेलन में आयुष चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों की समस्याओं पर भी बात की और उनके समाधान का भरोसा दिया.
वाराणसी में 30 लाख के इनामी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, 20 साल की फरारी के बाद ऐसे हुआ अंत
झारखंड में जल्द होगी ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना : डॉ. इरफान अंसारी
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) September 20, 2026
झारखंड प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के प्रथम स्थापना दिवस पर डोरंडा, रांची में आयुर्वेद विशेषज्ञों और चिकित्सकों के बीच शामिल हुआ।
झारखंड में औषधीय पौधों और प्राकृतिक संसाधनों की अपार… pic.twitter.com/f6OmybnL4P
आयुष चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से होगी बातचीत
डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही आयुष चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
मंत्री को सौंपा गया सात सूत्री मांग पत्र
प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान महामंत्री डॉ उमेश्वर शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को आयुष चिकित्सकों से जुड़ा सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. सम्मेलन में आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं.
झारखंड की सबसे बड़ी खदानों में CISF का सुरक्षा घेरा, कोयला चोरी पर लगेगी लगाम
कार्यक्रम में सुदामा प्रसाद, जेवियर सामाजिक संस्थान के प्रोफेसर डॉ अनंत कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय बिहार के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ गौरव समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगन्नाथ त्रिपाठी ने किया.
इसे भी पढ़ें-



