🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,365.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,422.63 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,365.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,422.63 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Supaul Crime : बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, मां का हाथ भी टूटा

Supaul Crime : बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पिता की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी ने अपने बेटे अहमद और उसके साथ आए लोगों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है. इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां का हाथ टूट गया.

विज्ञापन

Supaul Crime : बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पिता की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी ने अपने बेटे अहमद और उसके साथ आए लोगों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है. इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां का हाथ टूट गया.

विज्ञापन

Supaul Crime : बिहार के सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 03 में हुई इस घटना में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. पत्नी अस्करा ने अपने बेटे अहमद पर तीन-चार लोगों के साथ घर पहुंचकर सोए हुए माता-पिता पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सुबह चार बजे सोते समय माता-पिता पर हमला

मृतक की पत्नी अस्करा के अनुसार, रविवार की रात शौकत खान और उनके बेटे अहमद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए. सोमवार सुबह करीब चार बजे अहमद तीन-चार लोगों के साथ पहुंचा और सोए हुए माता-पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. अस्करा किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन हमले में उसका हाथ टूट गया.

नाबालिग पर तनी पिस्टल, बचने के लिए झुकी तो रैपिडो चालक बना निशाना; फिर दुकान में चली गोली

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

हमले में गंभीर रूप से घायल शौकत खान की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा पुलिस भी वहां पहुंची. घायल शौकत खान को पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नशे का आदी होने और जेल से लौटने की बात आई सामने

मृतक की पत्नी अस्करा ने बताया कि उसका छोटा बेटा नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था. उसने यह भी बताया कि अहमद हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया था. हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि शौकत खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजा जा रहा है. मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

सारण में खूनी खेल, चाकूबाजी में तीन की मौत; अस्पताल में भी हुआ हमला, एक पटना रेफर
पटना में पूर्व वार्ड पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने बरसाईं पांच गोलियां
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
44%
3.9m/s
59%
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन