Digital Life Certificate Campaign in Kolkata : पूर्व रेलवे रेल पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) जमा करने में सहायता देने के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक विशेष हेल्पलाइन केंद्र संचालित करेगा. यह केंद्र पूर्व रेलवे मुख्यालय स्थित पेंशन अनुभाग में बनाया जाएगा. देशव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के तहत शुरू की जा रही इस सुविधा का उद्देश्य पेंशनभोगियों को प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों से राहत देना है.
इसे भी पढ़ें-मालदा रेल मंडल के 21 से अधिक स्टेशनों पर रेल जन संवाद, DRM ने वंदे भारत के यात्रियों से लिया फीडबैक
Digital Life Certificate Campaign in Kolkata : कार्यदिवसों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सहायता
हेल्पलाइन केंद्र सभी कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा. यह पूर्व रेलवे मुख्यालय, ग्राउंड फ्लोर, 17 एनएस रोड, फेयरली प्लेस बिल्डिंग, कोलकाता-700001 में स्थित होगा. डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में परेशानी का सामना कर रहे रेल पेंशनभोगी निर्धारित समय के दौरान केंद्र पहुंचकर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
आधार, पैन और मूल पीपीओ साथ लाना जरूरी
पूर्व रेलवे ने पेंशनभोगियों से केंद्र पर आते समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया है. इनमें आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और मूल पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) शामिल हैं. इन दस्तावेजों की उपलब्धता से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने और आवश्यक सहायता देने में सुविधा होगी.
मंडल और कार्यशाला कार्यालयों से भी ले सकेंगे मदद
मुख्यालय में बनाए जा रहे हेल्पलाइन केंद्र के अलावा रेल पेंशनभोगियों को निकटतम मंडल या कार्यशाला कार्यालय से भी सहायता लेने की सुविधा होगी. इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी संबंधित कार्यालय से संपर्क करना होगा. इस व्यवस्था से उन पेंशनभोगियों को भी मदद मिल सकेगी, जिन्हें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के दौरान तकनीकी या प्रक्रियागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें-अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल, 19 की मौत के मामले में 7 गिरफ्तार
वेबसाइट पर मिलेगी अभियान की जानकारी
डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के बारे में अधिक जानकारी के लिए पेंशनभोगी https://ipension.nic.in/dlcportal वेबसाइट पर जा सकते हैं. पूर्व रेलवे ने कहा है कि वह अपने पेंशनभोगियों को सुलभ सहायता उपलब्ध कराने और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें-




