Farakka Water Treaty Dialogue : ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भागलपुर में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. 25 अक्टूबर 2026 को जिला जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के टाउन हॉल में प्रस्तावित है.
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की. इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पार्टी नेताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
इसे भी पढ़ें-बरारी पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता में अनदेखी और देरी की DDC से शिकायत
सांसद से लेकर प्रखंड पदाधिकारियों की भागीदारी पर जोर
बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद और पूर्व विधान पार्षद, विधायक और पूर्व विधायक के साथ पार्टी के मूल संगठन तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. कहलगांव, पीरपैंती, सुल्तानगंज और नवगछिया क्षेत्र के नेताओं के साथ जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे.
इस दौरान सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए. महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया. सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें-पुरानी पेंशन के लिए साझा संघर्ष पर जोर, कई विभागों के शिक्षक-कर्मियों ने मिलाया हाथ
नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपे गए पत्र
बैठक के दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी प्रदान किए गए. पत्र मिलने के बाद नवमनोनीत पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया. पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों तथा सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया.
जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसकी तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं से लेकर जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तक को सक्रिय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी को देखते हुए संगठन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है.
इसे भी पढ़ें-




