🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand : शव के पास टिकट नहीं मिला तो क्या? रेलवे देगा 8 लाख मुआवजा

Jharkhand High Court News : झारखंड हाइकोर्ट ने ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मौत के मामले में रेलवे को आठ लाख रुपये मुआवजा छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि शव के पास टिकट नहीं मिलने के आधार पर मुआवजा खारिज नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही हाइकोर्ट ने रेलवे दावा अधिकरण का परिजनों की याचिका खारिज करने वाला आदेश निरस्त कर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand High Court News : झारखंड हाइकोर्ट ने ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मौत के मामले में रेलवे को आठ लाख रुपये मुआवजा छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि शव के पास टिकट नहीं मिलने के आधार पर मुआवजा खारिज नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही हाइकोर्ट ने रेलवे दावा अधिकरण का परिजनों की याचिका खारिज करने वाला आदेश निरस्त कर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand High Court : ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मौत के बाद शव के पास रेलवे टिकट नहीं मिलने के आधार पर परिजनों को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता. झारखंड हाइकोर्ट ने एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए रेलवे को मृतक के आश्रितों को आठ लाख रुपये मुआवजा छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया है. अदालत ने रेलवे दावा अधिकरण के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें 12 सितंबर 2023 को परिजनों की मुआवजा याचिका खारिज कर दी गयी थी. अदालत ने अपने फैसले में कल्याणकारी कानूनों की भावना को ध्यान में रखा.

इसे भी पढ़ें-25 साल से चकमा दे रहा चारा घोटाले का आरोपी लखनऊ में धराया, ट्रेन में CBI ने पकड़ा

रेलवे दावा अधिकरण के फैसले को हाइकोर्ट में दी थी चुनौती

यह मामला पश्चिमी सिंहभूम निवासी बानमाली गोप की ट्रेन दुर्घटना में हुई मौत से जुड़ा है. हादसे के बाद उनके परिजनों ने मुआवजे के लिए दावा किया था, लेकिन रेलवे दावा अधिकरण ने याचिका खारिज कर दी. इसके बाद परिजनों ने अधिकरण के फैसले को झारखंड हाइकोर्ट में चुनौती दी.

मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई. अदालत ने मामले के तथ्यों और मुआवजे से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विचार करने के बाद रेलवे दावा अधिकरण के आदेश को निरस्त कर दिया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया.

केंदपोसी स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत

घटना 1 सितंबर 2017 की है. बानमाली गोप झींकपानी स्टेशन से टाटा-बड़बिल पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे. उन्हें केंदपोसी जाना था. ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण वह दरवाजे के पास खड़े थे. केंदपोसी स्टेशन के निकट संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गये.

इसे भी पढ़ें-रांची के ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी तार थाईलैंड-नाइजीरिया तक? पैंट्री कार से तस्करी, 6 गिरफ्तार

ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने मुआवजे के लिए दावा दाखिल किया था, जिसे रेलवे दावा अधिकरण ने खारिज कर दिया था.

आठ लाख रुपये के साथ छह प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा

हाइकोर्ट के फैसले से बानमाली गोप के आश्रितों को आठ लाख रुपये मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है. रेलवे को यह राशि छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया गया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि शव के पास टिकट नहीं मिलना अपने आप में मुआवजा रोकने का आधार नहीं बन सकता.

इसे भी पढ़ें-चलती स्टील एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, मानगो के यात्री के सिर में लगी चोट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
88%
4.8m/s
100%
गुरु
23 °
शुक्र
21 °
शनि
29 °
रवि
29 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन