🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,561.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,63,128.24 💵 USD / INR : ₹ 95.18 📈 Sensex : 73,443.02 (0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,745.85 (0.21%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में होर्डिंग लगाकर डॉक्टरों के प्रचार पर रोक! 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को मेडिकल काउंसिल का नोटिस

Jharkhand State Medical Council : डॉक्टरों के निजी प्रचार और विज्ञापन को लेकर झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने आचार संहिता के पालन पर सख्ती की है. रांची में होर्डिंग और पोस्टर के जरिये प्रचार के मामले में आठ डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. काउंसिल ने राज्य के सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों को भी नियमों के पालन को लेकर पत्र भेजा है.

विज्ञापन

Jharkhand State Medical Council : डॉक्टरों के निजी प्रचार और विज्ञापन को लेकर झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने आचार संहिता के पालन पर सख्ती की है. रांची में होर्डिंग और पोस्टर के जरिये प्रचार के मामले में आठ डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. काउंसिल ने राज्य के सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों को भी नियमों के पालन को लेकर पत्र भेजा है.

विज्ञापन

Jharkhand State Medical Council : डॉक्टरों के नाम, तस्वीर और विशेषज्ञता के जरिये अस्पतालों का प्रचार करने के मामले में झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने चिकित्सकीय आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. राजधानी रांची में होर्डिंग और पोस्टर के माध्यम से प्रचार करने के मामले में आठ डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. काउंसिल ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों को भी पत्र भेजकर ऐसे मामलों पर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा है. इस कार्रवाई के केंद्र में डॉक्टरों के निजी प्रचार और चिकित्सकीय पेशे के लिए निर्धारित आचार संहिता का पालन है.

डॉक्टरों के प्रचार पर किन नियमों का हवाला दिया गया?

झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल के निबंधक सह सचिव डॉ बिमलेश सिंह की ओर से जारी नोटिस में ‘प्रोफेशनल कंडक्ट, एटिकेट एंड एथिक्स रेगुलेशंस, 2002’ का उल्लेख किया गया है. इसमें नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के आचार संहिता संबंधी प्रावधानों की अनदेखी कर होर्डिंग और पोस्टर के जरिये चिकित्सकों का प्रचार किये जाने पर जवाब मांगा गया है.

इसे भी बढ़ें-रांची के ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी तार थाईलैंड-नाइजीरिया तक? पैंट्री कार से तस्करी, 6 गिरफ्तार

नोटिस में कहा गया है कि पंजीकृत चिकित्सकों की ओर से निजी प्रचार और विज्ञापन करना प्रतिबंधित है. इसे चिकित्सकीय पेशे की गरिमा और निर्धारित आचार संहिता के खिलाफ माना गया है. काउंसिल ने संबंधित होर्डिंग और पोस्टर की छायाप्रति के साथ एनएमसी की ओर से छह अक्तूबर को जारी आदेश की प्रति भी नोटिस के साथ संलग्न की है.

नियमों के उल्लंघन पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

काउंसिल ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि चिकित्सकीय आचार संहिता का उल्लंघन होने पर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. इसमें चेतावनी देने, अर्थदंड लगाने और चिकित्सक का पंजीकरण निलंबित करने जैसे प्रावधान शामिल हैं.

काउंसिल की ओर से राज्य के सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों को भेजे गये पत्र में भी इस विषय को उठाया गया है. पत्र के अनुसार, डॉक्टरों की ओर से अपने नाम, तस्वीर, डिग्री और इलाज से संबंधित भ्रामक दावों का इस्तेमाल कर होर्डिंग या विज्ञापन के माध्यम से प्रचार करना प्रतिबंधित और अनैतिक है. ऐसे मामलों में संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

आठ डॉक्टरों और अस्पतालों के नाम नोटिस में शामिल

झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल की ओर से जारी नोटिस में रांची के निम्नलिखित डॉक्टरों और अस्पतालों के नाम शामिल हैं.

  • डॉ सरबजया सिंह — मिराई फर्टिलिटी एंड आइवीएफ सेंटर.
  • डॉ एसएन यादव और डॉ अपूर्व रंजन — मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल.
  • डॉ निवेदिता मिश्रा — झारखंड लेप्रोस्कोपी एंड गायनी सेंटर.
  • डॉ सौम्या सिन्हा — बेला इंटिस.
  • डॉ निधि निकुंज और डॉ निशिता अखौरी — फ्रेया आइवीएफ.
  • डॉ नेहा रानी — स्किन ब्लिस क्लिनिक.
  • डॉ जावेद अख्तर हुसैन और डॉ वकार अहमद — लेक व्यू हॉस्पिटल.
  • डॉ स्वाति सिंह — स्पर्श आई क्लिनिक.

इसे भी पढ़ें-

रांची को मिलने जा रहा 2800 बेड का सुपर हॉस्पिटल, क्लियरेंस प्रक्रिया हुई तेज
कोयला चोरी की कमाई से खड़ा किया रिसॉर्ट, सिंडिकेट पर ED का शिकंजा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
88%
4.8m/s
100%
गुरु
23 °
शुक्र
21 °
शनि
29 °
रवि
29 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन