🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

JSSC CGL पेपर लीक: CID का एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाने का आरोप

JSSC CGL Paper Leak Case : झारखंड सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआइडी ने बोकारो के सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसके आवास पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर रटवाये गये थे. अब जांच एजेंसी कथित नेटवर्क, अभ्यर्थियों से रकम वसूली और प्रश्न-पत्र पहुंचाने वालों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

JSSC CGL Paper Leak Case : झारखंड सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआइडी ने बोकारो के सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसके आवास पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर रटवाये गये थे. अब जांच एजेंसी कथित नेटवर्क, अभ्यर्थियों से रकम वसूली और प्रश्न-पत्र पहुंचाने वालों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

JSSC CGL पेपर लीक : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में पेपर लीक के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. सीआइडी ने कथित तौर पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर तैयार कराने के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी निवासी सुरेश राय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जांच में सामने आया है कि पेपर लीक के बाद उसके आवास पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को कथित तौर पर जुटाया गया था. आरोप है कि परीक्षा में फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें पहले ही प्रश्न और उनके उत्तर रटवाये गये थे.

परीक्षा घोटाले में तीन आरोपियों को राहत नहीं, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

बेटे की गिरफ्तारी के बाद पिता पर भी कार्रवाई

सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआइडी सुरेश राय के बेटे उमेश राय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब सुरेश राय की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पिता-पुत्र की कथित भूमिका और उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अभ्यर्थियों को किसके माध्यम से जुटाया गया था और प्रश्न-पत्र उन तक कैसे पहुंचा.

अभ्यर्थियों से रकम वसूली की आशंका

सीआइडी को आशंका है कि पेपर लीक के जरिए अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के पीछे आर्थिक लेन-देन का नेटवर्क सक्रिय था. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर जुटाये गये 30 से अधिक अभ्यर्थियों से कितनी रकम ली गयी और इस पूरे प्रकरण में किन लोगों की भूमिका रही.

JPSC–JSSC पेपर गड़बड़ी में CID का शिकंजा, दो अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

प्रश्न-पत्र कहां से पहुंचा, इसकी भी पड़ताल

जांच का दायरा अब प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने वालों से लेकर अभ्यर्थियों को एक जगह जुटाने और परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर तैयार कराने में शामिल लोगों तक बढ़ाया जा रहा है. सीआइडी कथित सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और सुरेश राय के सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रश्न-पत्र सबसे पहले किन लोगों के पास पहुंचा और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-

आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
74%
2.6m/s
89%
रवि
30 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें