Bhagalpur : दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के त्योहार को खुशियों से रोशन करने के उद्देश्य से मां आनंदी संस्था की ओर से कुपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन, वस्त्र और दीये वितरित किए गए. साथ ही संस्था ने ‘हरित दिवाली’ सेवा संकल्प के तहत लोगों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को इस बार पटाखे जलाने के बजाय पौधे लगाकर प्रकृति के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आयकर विभाग के अधिकारी-कर्मी, निकाली जागरूकता रैली
कार्यक्रम में प्रिया सोनी के साथ संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. संस्था की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की. आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के साथ समाज में सकारात्मकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया.



