Bihar News : सहरसा के बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले नटखट खेल महोत्सव 2026 को भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह का शुभकामना संदेश मिला है. उनके संदेश को आयोजन समिति ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के लिए महत्वपूर्ण बताया है. बलवान सिंह ने विशेष रूप से महोत्सव में कबड्डी को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें-CBI की क्लोजर रिपोर्ट से जांच पर विराम नहीं, अब 13 अक्टूबर को तय होगी आगे की दिशा
बलवान सिंह भारतीय कबड्डी के स्वर्णिम इतिहास के प्रमुख नामों में शामिल हैं. उन्होंने खिलाड़ी के रूप में लंबे समय तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते. बाद में प्रशिक्षक के रूप में भी उन्होंने भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनके मार्गदर्शन में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने 2006, 2010 और 2014 के एशियाई खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक हासिल किए. भारतीय कबड्डी में उनके योगदान के लिए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देने की पहल को मिला प्रोत्साहन
नटखट खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है. आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव में कबड्डी केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांवों की प्रतिभाओं को आगे लाने का अभियान है. बलवान सिंह के शुभकामना संदेश से इस पहल से जुड़े खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें-पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, बैरिकेड तोड़े तो हिरासत में लिए गए कई लोग
आयोजन समिति ने बलवान सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भारतीय कबड्डी के ऐसे अनुभवी खिलाड़ी और प्रशिक्षक का संदेश मिलना आयोजन के लिए गौरव की बात है. उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा.
24 नवंबर तक चलेगा खेल महोत्सव
नटखट खेल महोत्सव का आयोजन 18 से 24 नवंबर 2026 तक बनगांव, सहरसा में किया जाएगा. इसमें कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी. महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण, युवा और महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-



