विज्ञापन

वायरल वीडियो

CA Foundation Result : सीए बनने की पहली सीढ़ी पर 80% से ज्यादा छात्र फेल, सिर्फ 19,736 को मिली सफलता

CA Foundation Result 2026 : सितंबर 2026 की परीक्षा में 1,04,240 परीक्षार्थियों में से केवल 19,736 सफल हुए. कुल पास प्रतिशत 18.94 रहा और 80 फीसदी से अधिक छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके. वहीं कनसिका और महेक गुप्ता ने 90.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की.

विज्ञापन

CA Foundation Result 2026 : सितंबर 2026 की परीक्षा में 1,04,240 परीक्षार्थियों में से केवल 19,736 सफल हुए. कुल पास प्रतिशत 18.94 रहा और 80 फीसदी से अधिक छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके. वहीं कनसिका और महेक गुप्ता ने 90.25 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की.

विज्ञापन

CA Foundation Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों को सितंबर 2026 की फाउंडेशन परीक्षा में निराशा हाथ लगी है. परीक्षा में शामिल 1,04,240 परीक्षार्थियों में से महज 19,736 ही सफल हो सके. इस तरह कुल परीक्षार्थियों में करीब 18.94 प्रतिशत को ही सफलता मिली, जबकि 84,504 छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए. यानी परीक्षा देने वाले हर पांच छात्रों में से लगभग चार को असफलता का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक

लड़कों का रिजल्ट लड़कियों से बेहतर

इस बार CA Foundation के परिणाम में लड़कों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कियों को पीछे छोड़ दिया. परीक्षा में 53,398 लड़के शामिल हुए थे, जिनमें से 10,931 सफल रहे. लड़कों का पास प्रतिशत 20.47 दर्ज किया गया.

वहीं, परीक्षा में शामिल 50,842 लड़कियों में से 8,805 ने सफलता हासिल की. उनका पास प्रतिशत 17.32 रहा. इस तरह लड़कों और लड़कियों के पास प्रतिशत के बीच 3.15 प्रतिशत अंक का अंतर रहा.

361 अंकों के साथ दो छात्राएं बनीं संयुक्त टॉपर

कम सफलता प्रतिशत के बीच टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार पहली रैंक पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया. हिसार की कनसिका और हैदराबाद की महेक गुप्ता ने 400 में से 361 अंक हासिल किए. दोनों का स्कोर 90.25 प्रतिशत रहा.

कनसिका का रोल नंबर 445641 है, जबकि महेक गुप्ता का रोल नंबर 448823 है.

दूसरी रैंक पर भी दो परीक्षार्थियों का कब्जा

टॉपर्स की सूची में दूसरी रैंक पर भी दो परीक्षार्थी संयुक्त रूप से रहे. अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल (रोल नंबर 404973) और चेन्नई के जे जयंत (रोल नंबर 421486) ने 359 अंक हासिल किए. दोनों का प्रतिशत 89.75 रहा.

इसे भी पढ़ें-बिहार के आयुष ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नवादा के छात्र ने हासिल की AIR 4, देखें मार्कशीट

वहीं, तीसरी रैंक ग्वालियर की वैभवी सिंघल (रोल नंबर 443898) को मिली. उन्होंने 400 में से 358 अंक यानी 89.50 प्रतिशत हासिल किए.

CA Foundation Toppers की पूरी लिस्ट

रैंकनामशहरअंकप्रतिशत
पहलीकनसिकाहिसार36190.25%
पहलीमहेक गुप्ताहैदराबाद36190.25%
दूसरीस्पर्श खंडेलवालअजमेर35989.75%
दूसरीजे जयंतचेन्नई35989.75%
तीसरीवैभवी सिंघलग्वालियर35889.50%

सफल छात्र CA Inter के लिए करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

CA Foundation परीक्षा पास करने वाले छात्र अब CA Intermediate कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों और निर्धारित समय सीमा की जानकारी लेनी होगी.

वहीं, इस बार सफलता हासिल नहीं कर पाने वाले परीक्षार्थियों को अगले प्रयास के लिए अपनी तैयारी और मजबूत करने की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
31%
3.3m/s
0%
शुक्र
28 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन