वायरल वीडियो

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव कल, 43 सीटों पर सुबह सात बजे से होगी वोटिंग

Jharkhand Election 2024: झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम थम गया . 13 नवंबर यानी, बुधवर सुबह 7 बजे से वोट डाले जायेंगे. 

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव कल, 43 सीटों पर सुबह सात बजे से होगी वोटिंग Jharkhand Assembly Election 2024 0

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर बुधवार को 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. सोमवार शाम चुनाव के लिए प्रचार थम गया है. हर सीट पर कड़ा मुकाबला है. इधर, प्रत्याशी अब केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला सकेंगे.  इस चरण में 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोट डाले जायेंगे. दूरी और सुरक्षा की दृष्टि से चयनित ग्रामीण क्षेत्रों के 939 बूथों पर शाम 4 बजे तक वोट डाले जायेंगे.

अन्य सभी मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इंडिया गठबंधन, एनडीए और कुछ छोटे दलों की साख इस चुनाव में फंसी है. आर-पार की लड़ाई है. इंडिया और एनडीए गठबंधन को सत्ता तक रास्ता तय करने के लिए इन सीटों से विरोधियों के कांटे हटाने होंगे. झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, आजसू सबके सामने चुनौती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना

इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा पहले चरण में मतदान

कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर.

आज शाम तक बूथों पर पहुंचेंगे चुनाव कर्मी

सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के 194 बूथों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से चुनाव कर्मियों को पहुंचाया गया. 12 नवंबर को शेष सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी जायेंगी और शाम तक सभी चुनाव कर्मियों को उनके बूथों पर पहुंचा दिया जायेगा. बुधवार 13 नवंबर की सुबह 5 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
62 %
5.1kmh
0 %
Mon
41 °
Tue
39 °
Wed
40 °
Thu
33 °
Fri
35 °

अन्य खबरें