🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,526.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,811.70 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,322.15 (-0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,526.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,811.70 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,322.15 (-0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

वाराणसी में 30 लाख के इनामी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, 20 साल की फरारी के बाद ऐसे हुआ अंत

Encounter in UP: 20 साल से फरार चल रहे टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की तलाश वाराणसी में खत्म हो गई. लंका मैदान के पास सुबह करीब पांच बजे यूपी एटीएस ने दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी. जवाबी कार्रवाई में ब्रजेश को गोली लगी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Encounter in UP: 20 साल से फरार चल रहे टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की तलाश वाराणसी में खत्म हो गई. लंका मैदान के पास सुबह करीब पांच बजे यूपी एटीएस ने दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी. जवाबी कार्रवाई में ब्रजेश को गोली लगी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Encounter in UP: 30 लाख रुपये के इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश सिंह गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरकार उर्फ सरदार का रविवार सुबह वाराणसी में यूपी एटीएस से एनकाउंटर हो गया. रामनगर के लंका मैदान के पास करीब पांच बजे हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ब्रजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. जवाबी कार्रवाई में यूपी एटीएस के डीएसपी विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कृष्णा भी घायल हुए.

झारखंड की सबसे बड़ी खदानों में CISF का सुरक्षा घेरा, कोयला चोरी पर लगेगी लगाम

गुप्त सूचना पर लंका मैदान के पास बिछाया गया था जाल

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि 30 लाख का इनामी ब्रजेश गंझू वाराणसी में प्रवेश कर लंका मैदान की ओर जाने वाला है. सूचना के बाद एटीएस ने मिर्जापुर और सोनभद्र से जुड़े संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी. इसी दौरान लंका मैदान के पास मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध दिखाई दिए.

एटीएस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की. गोली लगने से ब्रजेश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा.

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई ATS जवानों की जान

मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कृष्णा भी घायल हुए. दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उन्हें ज्यादा क्षति नहीं हुई. घायल ब्रजेश को भी एटीएस टीम अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके से पिस्टल, कार्बाइन और नकदी बरामद

मुठभेड़ स्थल से एटीएस ने दो पिस्टल, एक कार्बाइन, बड़ी संख्या में कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. फरार साथी की तलाश में यूपी पुलिस अभियान चला रही है.

20 साल से फरार था ब्रजेश गंझू

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लुटु साहावन का रहने वाला ब्रजेश गंझू करीब 20 साल से फरार चल रहा था. उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ उग्रवादी घटना, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी, लोक सेवकों पर हमला, अवैध हथियार और विस्फोटक रखने समेत 50 से अधिक मामले दर्ज थे.

टाटा संस में चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति मंजूर, फिर टाटा ट्रस्ट्स ने क्यों जताई आपत्ति

ब्रजेश लंबे समय से भूमिगत रहकर टीएसपीसी का संचालन कर रहा था. उसकी गतिविधियां सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आती थीं और झारखंड पुलिस के पास भी उसकी सही तस्वीर तक नहीं थी.

भाई ने एनकाउंटर पर उठाये सवाल

ब्रजेश गंझू के बड़े भाई और सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने एनकाउंटर की कहानी पर सवाल उठाया है. उनका आरोप है कि ब्रजेश को किसी दूसरी जगह से पकड़ने के बाद दूसरे स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या की गयी. हालांकि यूपी एटीएस के अनुसार उसकी मौत मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से हुई.

इसे भी पढ़ें-

26 साल तक नहीं पकड़ा गया मामला, SIR में 3 अफगानी नागरिकों के नाम मिले
जमशेदपुर के कलाकार ने बनाया 4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का पोर्ट्रेट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.6m/s
9%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें