विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई, राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष की पकड़ी गई गाड़ी

Dhanbad News: धनबाद में ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान के दौरान एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की. नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर गाड़ी जब्त की गई. पुलिस ने साफ किया कि कानून सबके लिए बराबर है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है. विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. इसी अभियान के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने साफ कर दिया कि कानून के सामने किसी भी तरह का प्रभाव या पद नहीं चलता. चेकिंग के दौरान एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई.

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा, गाड़ी पहुंची थाना

मिली जानकारी के अनुसार, नियमित जांच अभियान के तहत यातायात पुलिस ने एक वाहन को रोका. वाहन चालक की जांच की गई तो वह शराब के प्रभाव में पाया गया. इसके बाद बिना देर किए पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और उसे यातायात थाना ले जाया गया. बताया गया कि वाहन के आगे बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था, जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि वाहन किसी राजनीतिक पदाधिकारी का है. घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तस्वीरें खींच लीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं. बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा दिया गया.

अधिकारी का स्पष्ट संदेश, सभी के लिए एक कानून

इस पूरे मामले को लेकर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कानून का पालन हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ तय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी.

पुलिस की कार्रवाई को मिला समर्थन

इस घटना के सामने आने के बाद आम लोगों के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है. लोगों का कहना है कि ऐसे कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में मददगार साबित होंगे. साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों में भी डर पैदा होगा. धनबाद यातायात पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-कोल इंडिया की बोर्ड बैठक आज, सालाना नतीजों के साथ डिविडेंड पर रहेगा फोकस

इसे भी पढ़ें-धनबाद में फिर धरती ने दिया धोखा, टंडाबाड़ी बस्ती में तीसरी बार भू-धंसान, 20 घर क्षतिग्रस्त

इसे भी पढ़ें-धनबाद में अपराधियों का तांडव, मेयर के करीबी शुभम यादव को मारी गोली

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
moderate rain
39 ° C
39 °
39 °
31%
1.9m/s
0%
रवि
39 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
29 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें