🟡 Gold (10g) : ₹ 1,19,703.70 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,51,744.51 💵 USD / INR : ₹ 94.75 📈 Sensex : 76,402.82 (0.94%) 📊 Nifty 50 : 23,608.65 (0.72%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,19,703.70 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,51,744.51 💵 USD / INR : ₹ 94.75 📈 Sensex : 76,402.82 (0.94%) 📊 Nifty 50 : 23,608.65 (0.72%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भारत में लॉन्च होगी Kia की लग्जरी 7-सीटर कार, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

Kia Carnival Hybrid : किया अपनी लग्जरी 7-सीटर Carnival को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इसकी संभावित कीमत 61.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

विज्ञापन

Kia Carnival Hybrid : किया अपनी लग्जरी 7-सीटर Carnival को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इसकी संभावित कीमत 61.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

विज्ञापन

Kia Carnival Hybrid: लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए किया (Kia) भारतीय बाजार में अपनी एक नई पेशकश लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की लोकप्रिय 7-सीटर MPV Carnival अब स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाली है. खास बात यह है कि नई Kia Carnival Hybrid को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Coming Soon’ टैग के साथ शामिल कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

नई हाइब्रिड कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा. इससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद है. वहीं, लग्जरी के मामले में भी यह MPV पीछे नहीं रहने वाली है. इसमें दो बड़ी स्क्रीन, Bose का साउंड सिस्टम, ड्यूल सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 61.15 लाख रुपये हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-दोपहिया वाहनों की बढ़ी बिक्री, कारों की मांग में 13.66% की गिरावट; डीलरों के पास 45 दिन का स्टॉक

पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर, मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम

नई Kia Carnival Hybrid में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5kWh बैटरी के साथ जोड़ा जाएगा. इसका पेट्रोल इंजन 180PS की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर करीब 73.4PS की पावर देगी.

ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक की मदद से जरूरत के मुताबिक कार इलेक्ट्रिक मोटर पर भी चल सकेगी. इससे पेट्रोल की खपत कम करने में मदद मिलेगी और मौजूदा पेट्रोल कारों के मुकाबले बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है.

दो 12.3 इंच की स्क्रीन से लेकर ड्यूल सनरूफ तक, केबिन में मिलेगी लग्जरी

Kia Carnival Hybrid को कंपनी के टॉप-स्पेक Limousine Plus वेरिएंट पर आधारित रखा जा सकता है. इसके केबिन में यात्रियों के आराम और मनोरंजन के लिए कई प्रीमियम सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

इसमें दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती हैं. इसके साथ 11-इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी मिलेगा. म्यूजिक के लिए 12-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम दिया जाएगा. इसके अलावा 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

सीटों की बात करें तो इसमें 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और वेंटिलेटेड सीटें दी जा सकती हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक टेलगेट, पावर्ड स्लाइडिंग डोर, 18-इंच अलॉय व्हील और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे.

8 एयरबैग और लेवल-2 ADAS से लैस होगी नई Carnival

लग्जरी के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है. Kia Carnival Hybrid में 8 एयरबैग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे.

पार्किंग और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा, रियर-साइड पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलेगा.

इस MPV की एक और बड़ी खासियत लेवल-2 ADAS होगा. इसमें लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, हाई बीम असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे.

डीजल मॉडल से 1.5 लाख रुपये महंगी हो सकती है हाइब्रिड Carnival

कीमत के मामले में नई Kia Carnival Hybrid मौजूदा डीजल मॉडल से महंगी हो सकती है. फिलहाल भारतीय बाजार में Kia Carnival का डीजल वर्जन 59.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें-इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी ₹7,000 तक की छूट; Amazon सेल में बाइक खरीदने से पहले देखें ये 5 विकल्प

अनुमान लगाया जा रहा है कि हाइब्रिड मॉडल की कीमत करीब 61.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है. यानी इसकी कीमत मौजूदा डीजल वेरिएंट से लगभग 1.5 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है.

हालांकि, कंपनी ने अभी तक नई Carnival Hybrid की आधिकारिक कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है. वेबसाइट पर ‘Coming Soon’ लिस्टिंग के बाद अब ग्राहकों को इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने का इंतजार है.

इसे भी पढ़ें-

इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी ₹7,000 तक की छूट; Amazon सेल में बाइक खरीदने से पहले देखें ये 5 विकल्प
2026 Skoda Slavia: 10 लाख से शुरू होकर 18.84 लाख तक, किस वेरिएंट में मिलेगा सबसे सही पैकेज?
₹1.23 लाख में 145KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किसके लिए है सही विकल्प
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
75%
2.5m/s
0%
मंगल
30 °
बुध
30 °
गुरु
30 °
शुक्र
30 °
शनि
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन