🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

382 करोड़ में बिकी Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार, अनुमान से 35 गुना ज्यादा लगी बोली

Ferrari Luce: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार के Chassis 0 मॉडल ने नीलामी में 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 382.7 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत हासिल की. अमेरिकी अरबपति और Ferrari कलेक्टर हर्बर्ट ए. वर्टहाइम ने इस खास कार को खरीदा है. 1,050hp पावर, 990Nm टॉर्क और 530km तक की रेंज वाली यह कार 2027 में नये मालिक को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन

Ferrari Luce: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार के Chassis 0 मॉडल ने नीलामी में 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 382.7 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत हासिल की. अमेरिकी अरबपति और Ferrari कलेक्टर हर्बर्ट ए. वर्टहाइम ने इस खास कार को खरीदा है. 1,050hp पावर, 990Nm टॉर्क और 530km तक की रेंज वाली यह कार 2027 में नये मालिक को सौंपी जायेगी.

विज्ञापन

Ferrari Luce: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार अभी ग्राहकों के हाथ तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन उसने नीलामी में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा. Ferrari Luce ‘Chassis 0’ के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई नीलामी में अंतिम बोली 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 382.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी. इस कीमत ने इसे नीलामी में बिकने वाली दुनिया की सबसे महंगी नई कार बना दिया.

बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के घर लाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कौन-सा रहेगा बेहतर

11 लाख डॉलर का था अनुमान, बोली पहुंची 4 करोड़ डॉलर

इस कार की नीलामी से पहले कीमत करीब 11 लाख डॉलर आंकी गयी थी. लेकिन बोली शुरू होने के बाद इसकी कीमत लगातार बढ़ती गयी और अंत में 4 करोड़ डॉलर पर जाकर रुकी. यानी कार अनुमानित कीमत से 35 गुना से भी ज्यादा रकम में बिकी.

RM Sotheby’s ने Monterey Car Week के दौरान यह नीलामी आयोजित की थी. Luce का यह मॉडल सामान्य ग्राहकों के लिए तैयार की गयी कार से अलग है. इसे वन-ऑफ टेलर-मेड मॉडल के रूप में तैयार किया गया था और ‘Chassis 0’ होने के कारण इसकी कलेक्टर वैल्यू भी खास है.

382 करोड़ में बिकी Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार, अनुमान से 35 गुना ज्यादा लगी बोली Ferrari Luce 2
Ferrari Luce

जिस Ferrari कलेक्टर ने बोली जीती, उसका नाम जानिए

इस रिकॉर्ड कीमत पर Ferrari Luce को अमेरिकी अरबपति और Ferrari कलेक्टर हर्बर्ट ए. वर्टहाइम ने अपने नाम किया. कार की बिक्री से मिलने वाली रकम Ferrari Foundation के जरिये शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में खर्च की जायेगी.

90KM की रेंज वाला Piaggio का नया इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च, ₹2.55 लाख से शुरू है कीमत

खास बात यह है कि इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद भी वर्टहाइम को कार की डिलीवरी तुरंत नहीं मिलेगी. Ferrari इस Chassis 0 को फिलहाल अपने मारानेलो स्थित मुख्य कार्यालय में रखेगी और 2027 में इसे नये मालिक को सौंपा जायेगा.

1,050hp की पावर, 990Nm टॉर्क और 530km रेंज

Luce Ferrari की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक कार है. यह कंपनी की पहली पांच-सीटर कार भी है. इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटरों वाला ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है.

इसका पावर आउटपुट 1,050hp और टॉर्क 990Nm है. कार की अधिकतम रफ्तार 310 किलोमीटर प्रति घंटा बतायी गयी है. फुल चार्ज पर इसकी रेंज 530 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है.

एक ही कार के लिए तैयार किया गया पेंट

Chassis 0 को Ferrari ने Madreperla Semi-Gloss पेंट दिया है. कंपनी के मुताबिक इस पेंट में इस्तेमाल खास पिगमेंट के कारण रोशनी और देखने के कोण के बदलने पर कार का रंग भी थोड़ा अलग दिखाई देता है.

इसके अलावा कार में सफेद फाइव-स्पोक अलॉय व्हील, खास ब्रेक कैलिपर्स और अलग डिजाइन वाली Ferrari बैजिंग दी गयी है.

सड़क पर आने से पहले ही Luce ने बना दिया इतिहास

Ferrari Luce की पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में पहले ही खास थी, लेकिन Chassis 0 की नीलामी ने इसे और खास बना दिया. ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही 382.7 करोड़ रुपये की बिक्री ने इसे नई कारों की नीलामी में रिकॉर्ड के शीर्ष पर पहुंचा दिया है.

इसे भी पढ़ें-

स्टैंड लगाने की जरूरत खत्म! खुद बैलेंस बनाए रखेगा यह स्मार्ट स्कूटर
MG Majestor लॉन्च, Fortuner को देगी सीधी टक्कर, जानिए कीमत और खासियत
Royal Enfield से Jawa तक; ट्रैफिक में आसान कंट्रोल, कम हाइट वाले राइडर्स के लिए ये बाइक्स हैं खास
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
5.1m/s
43%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
34 °

अन्य खबरें