विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : परीक्षा में मोबाइल नकल पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने कसी कमर

Bhagalpur News : परीक्षा में मोबाइल से नकल रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जांच के बाद ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा और नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी. मारवाड़ी कॉलेज ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा है. मोबाइल या नकल सामग्री मिलने पर छात्रों को निष्कासित किया जा सकता है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं को कदाचार मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. मोबाइल और अन्य माध्यमों से नकल की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कॉलेज ने इस पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीओ और स्थानीय थाना को पत्र भेजकर परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है.

प्रवेश से पहले होगी सघन जांच

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी छात्र-छात्राओं को अपने बैग निर्धारित स्थान पर जमा करने होंगे. इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश से पहले मोबाइल फोन की विशेष जांच की जाएगी और यदि किसी के पास मोबाइल या नकल सामग्री पाई जाती है, तो उसे परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है.

नियमों के तहत होगी परीक्षा

प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नियमों के अनुसार संचालित होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी छात्र को नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है.

हॉस्टल सुधार और नए निर्माण की योजना

इसी बीच कॉलेज प्रबंधन ने छात्रावास की स्थिति सुधारने की दिशा में भी पहल तेज की है. प्राचार्य ने बताया कि 200 बेड वाले नए हॉस्टल के निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. शनिवार को प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ भैरवा तालाब स्थित मारवाड़ी हॉस्टल का निरीक्षण किया, जहां जर्जर भवन की मरम्मत कार्य जारी है.

निरीक्षण के दौरान कॉमन रूम और अन्य कमरों का जायजा लिया गया तथा छत से मलबा गिरने वाले कमरों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही हॉस्टल में नए शौचालय के निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

छात्रों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

छात्रों ने परिसर में रोशनी की कमी की समस्या उठाई, जिस पर प्राचार्य ने तुरंत चार हैलोजन लाइट लगाने का निर्देश दिया. कॉलेज प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार कार्य लगातार किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में DTO जनार्दन कुमार सेवानिवृत्त, जिला परिवहन पदाधिकारी का पद हुआ रिक्त

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर रात आठ बजे पहुंचेगा भागलपुर

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, समर्पण और सेवा को किया याद

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा नहीं रहे, 40 साल का राजनीतिक सफर थमा

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की रोड एक्सीडेंट में मौत, दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
49%
4.7m/s
100%
सोम
34 °
मंगल
39 °
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें