🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur News : सड़क हादसे के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस से छुड़ाया चालक

Muzaffarpur News :मुजफ्फरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर चालक को हिरासत से छुड़ा लिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News :मुजफ्फरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर चालक को हिरासत से छुड़ा लिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्पुरपुर में बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाजार के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद हालात अचानक बिगड़ गए. बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

टक्कर के बाद बढ़ा तनाव

बताया गया कि दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में यह विवाद बढ़कर सड़क जाम तक पहुंच गया और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की कार्रवाई पर भड़की भीड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया. हालांकि, इस कार्रवाई से स्थानीय लोग नाराज हो गए और चालक को निर्दोष बताते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध करने लगे.

पथराव कर पुलिस को खदेड़ा

विवाद बढ़ने पर भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा और भीड़ ने चालक को हिरासत से छुड़ा लिया.

अतिरिक्त बल के साथ पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस टीम अतिरिक्त बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कनेक्टिविटी की बड़ी छलांग, मुजफ्फरपुर-बरौनी 3000 करोड़ की फोरलेन से घटेगी दूरी

इसे भी पढ़ें-मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
94%
0m/s
0%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें