🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,303.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,982.48 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,909.68 (-1.05%) 📊 Nifty 50 : 24,078.30 (-0.32%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,303.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,982.48 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,909.68 (-1.05%) 📊 Nifty 50 : 24,078.30 (-0.32%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: सुलतानगंज में गंगा स्नान के दौरान 2 किशोर लापता

Bhagalpur News: सुलतानगंज में गंगा और मरगंग में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एसडीआरएफ तलाश में जुटी. दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान को लेकर धरना दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: सुलतानगंज में गंगा और मरगंग में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एसडीआरएफ तलाश में जुटी. दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान को लेकर धरना दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: सुलतानगंज गंगा तट पर स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया. पहली घटना अजगैवीनाथ मंदिर घाट के मुरली पहाड़ी के पास हुई, जहां मुंशीपट्टी निवासी उपेंद्र मंडल का 16 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गहरे पानी में समा गया. वह अपने चार साथियों के साथ स्नान करने पहुंचा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

मरगंग में भी किशोर डूबा

दूसरी घटना महेशी पंचायत क्षेत्र में हुई, जहां मरगंग में स्नान के दौरान 15 वर्षीय फंटूश कुमार डूब गया. वह बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था और अपने पिता के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने आया हुआ था. सोमवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई के साथ स्नान करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया.

तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है. अधिकारियों के अनुसार दोनों किशोरों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रोत्साहन राशि को लेकर आशा का प्रदर्शन

इधर, जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन किया. आशा फैसिलेटर कुमारी लता, अनुसार देवी और रुक्मिणी देवी ने बताया कि वे स्वास्थ्य केंद्र में कई तरह के कार्य करती हैं, लेकिन पिछले एक वर्ष से उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिला है.

आर्थिक स्थिति पर पड़ा असर

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और परिवार के खर्च, खासकर बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं होने पर वे काम बंद करने को मजबूर होंगी.

भुगतान के लिए आवंटन का इंतजार

स्वास्थ्य प्रबंधक विनय उपाध्याय ने बताया कि एनएचआरएम से राशि मिलने के बाद भुगतान किया जायेगा. वहीं पीएचसी प्रभारी के अनुसार पहले आईडी में त्रुटि के कारण भुगतान अटका था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है, लेकिन आवंटन के अभाव में प्रक्रिया लंबित है.

इसे भी पढ़ें-बारिश ने बढ़ाई परेशानी: कूड़ा और जलजमाव से शहर की हालत बिगड़ी

इसे भी पढ़ें-भागलपुर स्थापना दिवस की शुरुआत, बोले डीएम-अंग संस्कृति की पहचान है भागलपुर

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
30 ° C
30 °
30 °
79%
3.6m/s
27%
बुध
30 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °
शनि
36 °
रवि
37 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें