विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Rail : शिवनारायणपुर स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर एक्सप्रेस का मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

Bhagalpur Rail News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है, शिवनारायणपुर स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव मिलेगा. यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर 21 जनवरी 2026 से लागू की जा रही है.

Bhagalpur Rail News : रेल यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर है. रेलवे प्रशासन ने प्रायोगिक आधार पर शिवनारायणपुर स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस के अतिरिक्त ठहराव को मंजूरी दे दी है. यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13235 साहिबगंज–दानापुर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2026 से अपनी यात्रा के दौरान शिवनारायणपुर स्टेशन पर शाम 3 बजकर 46 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 3 बजकर 47 मिनट पर आगे के लिए रवाना होगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 13236 दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026 से शिवनारायणपुर स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 34 मिनट पर प्रस्थान करेगी.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ठहराव फिलहाल प्रयोग के तौर पर दिया गया है. यात्रियों की प्रतिक्रिया और उपयोगिता के आधार पर आगे इसे लेकर निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस शहर को मिलेगा हाई-टेक बस स्टैंड, सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी लगी मुहर

इसे भी पढ़ें-सिपेट भागलपुर में बने कांवड़ियों के जलपात्र, DM नवल किशोर चौधरी का सुझाव

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
28%
1.6m/s
48%
सोम
40 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
45 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें