🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime: पीरपैंती में बगीचे की रखवाली कर रहे किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर. पीरपैंती के रौशनपुर गांव में आम के बगीचे की रखवाली कर रहे किसान देवनारायण पासवान को गोली मार दी गई. 40 वर्षीय देवनारायण के बाएं पैर में गोली लगी है. यह घटना रविवार तड़के 3:30 बजे हुई.

गोली लगने के तुरंत बाद देवनारायण को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उनके पैर में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया है. डॉक्टरों के मुताबिक, अब देवनारायण की हालत खतरे से बाहर है.

चाचा पर जानलेवा हमले का आरोप

रविवार दोपहर बाद मायागंज अस्पताल स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस के सामने देवनारायण ने अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि वह अपने चाचा सूर्यनारायण पासवान के आम के बगीचे की रखवाली कर रहे थे, तभी सुबह 3:30 बजे दो अज्ञात अपराधी आए और बिना कुछ कहे सामने से गोली चला दी. गोली चलाने के बाद देवनारायण ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे धक्का देकर भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने भी पीछा किया, लेकिन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

देवनारायण ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानते नहीं हैं, लेकिन उनके चाचा से पुराना जमीन विवाद चल रहा है. जिस संदेह है. उनकी मंशा हत्या करने की थी, लेकिन अंधेरे के कारण उनका निशाना चूक गया और वह बाल-बाल बच गए.

पीरपैंती थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
89%
शुक्र
30 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें