9.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Bihar Crime: बेगूसराय में JDU नेता की हत्या और औरंगाबाद में RJD नेता पर फायरिंग; दोनों जिलों की पुलिस अलर्ट

Bihar Crime: बिहार में बुधवार को दो बड़ी वारदातों ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया—बेगूसराय में JDU नेता की हत्या और औरंगाबाद में RJD पार्षद पर फायरिंग हुई. दोनों घटनाओं के बाद दोनों जिलों की पुलिस अलर्ट हो गई है और मामलों की जांच तेज कर दी गई है.

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के रफीगंज में बुधवार को वार्ड पार्षद और RJD नेता महिद खान पर फायरिंग की गई. जानकारी के अनुसार पचार रोड इलाके में पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई.

जानें, पूरा मामला

एक युवक ने पिस्टल निकालकर महिद खान पर गोली चला दी. गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे वहीं गिर पड़े. गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना के पीछे चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है. रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और मामले की जांच की जा रही है. शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

बेगूसराय: मवेशी बथान में सो रहे JDU नेता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में देर रात JDU नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नीलेश कुमार रात में मवेशी के बथान पर ही सो रहे थे, तभी हथियारबंद बदमाश वहां पहुँचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियाँ उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर जब वे दौड़े, तब तक लगभग नौ हथियारबंद अपराधी हथियार लहराते हुए भागते दिखे. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और हमलावरों की तलाश में तकनीकी जांच भी की जा रही है.

दोनों जिलों में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

दो बड़ी घटनाओं ने बिहार में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है. औरंगाबाद में राजनीतिक रंजिश की संभावना, जबकि बेगूसराय में हत्या के पीछे क्या कारण हैं—इस पर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है. दोनों मामलों में FIR दर्ज की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, आधी रात सोते समय बदमाशों ने अंजाम दिया वारदात

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
fog
9 ° C
9 °
9 °
100 %
0kmh
3 %
Sat
23 °
Sun
24 °
Mon
27 °
Tue
28 °
Wed
24 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें