विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video. भागलपुर में बाइक चोरी करते 2 युवक रंगे हाथ धराए, लोगों ने की धुनाई; नशीला पदार्थ भी बरामद

Bhagalpur News :भागलपुर के भीखनपुर इलाके में बाइक चोरी करते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और दोनों की पिटाई कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब बाइक चोरी करने पहुंचे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना मुख्य सड़क के पास की है, जहां एक दुकानदार की नजर अपनी बाइक का लॉक तोड़ते हुए दो संदिग्ध युवकों पर पड़ गई.

दुकानदार ने दिखाया साहस, दोनों चोर पकड़े गए

जानकारी के अनुसार, दुकानदार ने बिना देर किए दोनों युवकों का पीछा किया और हिम्मत दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मौके पर पहुंची भीड़ आक्रोशित हो गई और दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही इशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया.

तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ मिलने की बात सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

गिरोह की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इलाके में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
80%
5.4m/s
98%
सोम
28 °
मंगल
34 °
बुध
34 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें