विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ashok Leyland Owner Death : अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Ashok Leyland Owner Death :Ashok : भारत के मशहूर कारोबारी और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया. 85 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से उद्योग जगत और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Ashok Leyland Owner Death : हिंदुजा ग्रुप और अशोक लीलैंड के मालिक गोपीचंद पी. हिंदुजा का 85 वर्ष की उम्र में लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. गोपीचंद हिंदुजा के निधन के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है. कारोबार और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय माना जाता है. अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद 2023 में उन्होंने समूह की कमान संभाली थी.

व्यवसाय की शुरुआत और उपलब्धियां

29 फरवरी 1940 को जन्मे गोपीचंद हिंदुजा ने 1959 में मुंबई में अपने पारिवारिक कारोबार में कदम रखा था. उन्होंने हिंदुजा ग्रुप को एक पारंपरिक व्यापारिक कंपनी से विकसित कर वैश्विक औद्योगिक साम्राज्य में तब्दील कर दिया. समूह का विस्तार बैंकिंग, फाइनेंस, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, मीडिया और ऑटोमोबाइल सेक्टर तक पहुंचा.

अशोक लीलैंड और गल्फ ऑयल का अधिग्रहण

इसे भी पढ़ें-IPO बंपर सीजन; इन 4 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं और बढ़ा सकते हैं कमाई

उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप ने 1984 में गल्फ ऑयल और 1987 में अशोक लीलैंड का अधिग्रहण किया. यह भारत में प्रवासी भारतीयों के सबसे बड़े निवेशों में से एक था. उन्हें व्यवसायिक उपलब्धियों के लिए वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ लॉ और रिचमंड कॉलेज से डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की मानद उपाधियाँ भी मिलीं.

हिंदुजा परिवार की जड़ें और विस्तार

1919 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा द्वारा स्थापित यह समूह सिंध (अब पाकिस्तान) से ईरान और फिर लंदन तक फैला. 1979 में समूह का मुख्यालय लंदन स्थानांतरित किया गया. आज हिंदुजा ग्रुप 38 देशों में सक्रिय है और लगभग दो लाख लोगों को रोजगार देता है.

रियल एस्टेट साम्राज्य और जीवनशैली

हिंदुजा परिवार की सबसे प्रसिद्ध संपत्तियों में व्हाइटहॉल स्थित “ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग” शामिल है, जिसे रैफल्स लंदन होटल में बदला गया. इसके अलावा, परिवार के पास बकिंघम पैलेस के पास कार्लटन हाउस टेरेस जैसी प्रतिष्ठित संपत्तियाँ भी हैं. गोपीचंद हिंदुजा लंदन में रहते थे, जबकि उनके भाई प्रकाश मोनाको और अशोक हिंदुजा मुंबई में कारोबार संभालते हैं.

कितनी संपत्ति :

‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025’ के अनुसार, हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति करीब 35.3 बिलियन पाउंड (लगभग 4.02 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई थी. वहीं ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ में उनकी संपत्ति का अनुमान 1.85 लाख करोड़ रुपये के करीब बताया गया है.

उनका निधन न केवल परिवार बल्कि भारत और ब्रिटेन के उद्योग जगत के लिए एक युग के अंत के समान है.

इसे भी पढें-

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव, जानें ताजा रेट

GST काउंसिल का बड़ा फैसला; हानिकारक उत्पाद पान मसाला-तंबाकू महंगे, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
28%
2.5m/s
96%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें