🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बड़ा एनकाउंटर: सरकारी अधिकारी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Encounter In Bihar: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर कर दिया. आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ हुई. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और आरोपी की अस्पताल में मौत हो गई.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर कर दिया. आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ हुई. इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और आरोपी की अस्पताल में मौत हो गई.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में हुई सनसनीखेज फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के अनुसार आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी हालात अचानक बदल गए और गोलीबारी शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

मुठभेड़ के दौरान चली गोलियां, तीन पुलिसकर्मी घायल

पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर आगे बढ़ रही थी, उसी दौरान उसने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की. इस दौरान रामधनी यादव को गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद सभी घायलों को मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया. पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

जनिए पूरी कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के अनुसार मुख्य आरोपी को घटना से जुड़े हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जिसमें आरोपी घायल हो गया. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मी घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई थी वारदात

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सुल्तानगंज स्थित नगर परिषद कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार और सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना के बाद दोनों को पहले सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. रास्ते में ही कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि राजकुमार गुड्डू का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में सरकारी कार्यालय के भीतर गोलियों की बौछार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की हत्या

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में शूटआउट का CCTV फुटेज आया सामने, दफ्तर में घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को मारी गोली

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें