विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : होली पर मायके जाने को लेकर झगड़ा, दानापुर में पत्नी की हत्या

Bihar News: दानापुर में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक नर्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप पति पर है, जिसने वारदात के बाद खुद पुलिस को सूचना दी. मामले में आर्थिक तनाव और पारिवारिक कलह की भी बात सामने आई है.

विज्ञापन

Bihar News : दानापुर के पूर्वी गोला रोड इलाके में शुक्रवार रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया. घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक नर्स की जान चली गई.

होली पर मायके जाने को लेकर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी गोला रोड स्थित एक फ्लैट में रहने वाले सोनू कुमार सिंह और उनकी पत्नी चांदनी कुमारी के बीच होली में ससुराल जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी.आरोप है कि गुस्से में सोनू ने चांदनी की बेरहमी से पिटाई कर दी. प्रत्यक्ष परिस्थितियों के अनुसार महिला के कान से खून निकलने लगा और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। बताया जा रहा है कि सीने पर चढ़कर मारपीट की गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वारदात के बाद खुद किया फोन

घटना के बाद आरोपी ने अपने दो वर्षीय बेटे को छपरा स्थित अपने घर पहुंचाया और देर रात लौटकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया.

आर्थिक विवाद की भी चर्चा

मृतका चांदनी कुमारी पटना के पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत थीं. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ऑनलाइन गेम में करीब चार लाख रुपये हार चुका था, जिसकी भरपाई के लिए चांदनी ने आर्थिक मदद की थी. साथ ही उसने हाल ही में जमीन भी खरीदी थी और शुक्रवार को ही वह जमीन दिखाने की बात सामने आई है.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी महिला के साथ मारपीट की घटनाएं होती रही थीं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-जोकीहाट में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
38.7 ° C
38.7 °
38.7 °
35%
2.7m/s
14%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें